वन मेन आर्मी के नायक बननें के चक्कर में शिवराज नें प्रदेश की जनता की जान खतरे में डाली: अजय सिंह।

0 732
Main Ad1

भोपाल: देश के साथ साथ मध्यप्रदेश में भी “कोरोना का संकट” लगातार जारी है। मध्यप्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसी बीच मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह नें सीएम शिवराज सिंह चौहान को घेरते हुये कहा ” वन मेन आर्मी के नायक बननें के चक्कर में शिवराज नें प्रदेश की जनता की जान खतरे में डाली”।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह नें, सीएम शिवराज सिंह चौहान को घेरा।

Main Ad1

अजय सिंह नें कहा– वन मेन आर्मी के नायक बननें के चक्कर में ऐक्सीडेंटल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता की जान खतरे में डाल दिया है। श्री सिंह नें कहा कोरोना से वचाव के बदले में अपनें प्रचार और पी. आर. करनें में मुख्यमंत्री लगें हैं। मध्यप्रदेश पूरे देश में ऐसा राज्य है जहां हालात निरंतर बदतर होते जा रहें हैं।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह नें कहा है की, आज जनता की चिंता में दुबले हो रहे शिवराज सिंह जबाव दें की जब पूरा विश्व और हमारा देश कोरोना के कहर से ग्रसित था तब वो मध्यप्रदेश में सरकार गिरानें और मुख्यमंत्री बननें के सपनें को साकार करनें में लगे थे। मध्यप्रदेश के इस शर्मनाक इतिहास के नायक शिवराज सिंह चौहान हैं। यही वह दिन थे जब कोरोना के रोकथाम के लिये सख्त कदम उठाये जानें थे तब भाजपा एक चुनी हुई सरकार को गिरानें को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही थी।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह नें कहा की, भोपाल एवं इंदौर में जिस तेजी से हालात बदतर हो रहें है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है की प्रदेश का दूर दराज का इलाका कितनी खतरनाक स्थिती से गुजर रहा होगा। ग्रामीण क्षेत्रों की तो अभी तक कोई सुध नही ली गई है।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष नें कहा की, अपनें निजी स्वार्थों एवं खरीद फरोख्त की राजनीति के संकट से घिरे शिवराज, मंत्रिमंडल का गठन नही कर पा रहें। इससे निरंतर हालात खराब हो रहें हैं। मध्यप्रदेश की जनता इसके लिये उन्हें कभी माफ़ नही करेगी।

News TOP Footer