राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह नें “पीएम केयर फंड” में अपना एक माह का वेतन सहयोग के रूप में दिया।

0 289
Main Ad1

सीधी / नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमितों के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। जनता कर्फ्यू से लेकर लॉकडाउन के बाद भी कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी नहीं आ रही है।जिसके चलते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नें पीएम केयर फंड नाम से एक अकाउंट तैयार कर लोगों से अपील की थी कि वह मदद के लिए आगे आए और दान करें।

 

पीएम ने अकाउंट की जानकारी शेयर करते हुए कहा था कि पीएम केयर फंड छोटे डोनेशन को भी स्वीकार करता  है। इससे व्यवस्था की क्षमताओं को बढ़ाने में मदद मिलेगी साथ ही यह कोरोना से लड़ने के लिए रिर्सच में भी मदद करेगा।  पीएम ने इस खाते की जानकारी भी शेयर की है।

कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर देशवासी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। देशभर से पीएम मोदी के पीएम केयर फंड को चौतरफा समर्थन मिल रहा है।

 

अब मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह इस संकट की घड़ी नें मदद के लिये सामनें आयें हैं। उन्होनें “पीएम केयर फंड” में अपने एक महीनें का वेतन देते हुए कहा- “मा.प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कोरोना महामारी से लड़ने के लिए ‘आपात स्थितियों में प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम केयर्स फंड)’ की शुरुआत की है। मैंने अपनी एक महीने का वेतन से कोरोना महामारी से लड़ने के लिए पीएम केयर्स फंड में योगदान दिया”।

 

Main Ad1
News TOP Footer