ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुशमी के पूर्व अध्यक्ष गेंद लाल और उनकी बहन लल्ली देवी ने बीजेपी में शामिल होने से इनकार किया

0 615
Main Ad1
  •                         सीधी  : धर्मेन्द्र  : विगत  4 नवंबर को सीधी शहर के बीथीका परिसर में आयोजित बीजेपी के किसान आक्रोश आंदोलन में कुसमी ब्लाक के दो कांग्रेसी नेताओं का बीजेपी में शामिल होने का मामला  राजनीतिक रंग ले लिया है । 4 नवंबर को सीधी शहर के बीथीका परिसर में बीजेपी ने किसान आक्रोश आंदोलन आयोजित किया था जिसमें कुशमी के विधायक कुवर सिंह टेकाम के साथ कुशमी ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष गेंद लाल जी और उनकी बहन श्रीमती लल्ली देवी धरना स्थल पर पहुंची थी जहां पर उनकी मंच पर उपस्थित दिखाई दी ।इसी दौरान मंच पर बीजेपी के विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुशमी के पूर्व अध्यक्ष गेंद लाल  और उनकी बहन श्रीमती लल्ली देवी के कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने की घोषणा भी कर दी थी लेकिन 8 नवंबर को उस समय बीजेपी विधायक कुंवर सिंह टेकाम कि उक्त घोषणा हवा-हवाई हो गई जब पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गेंद लाल कुशमी और उनकी बहन श्रीमती लल्ली देवी उपभोक्ता कांग्रेस अध्यक्ष मझौली ने शहर के उच्च विश्राम गृह में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों को बुलाकर बीजेपी में शामिल होने की बात को सिरे से नकार दिया और उन्होंने कहा कि उनको धोखे से लाकर बीजेपी के विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने मंच से घोषणा कर दी जबकि उन्होंने बीजेपी की कोई भी सदस्यता नहीं ली है और ना ही उनकी कोई सदस्यता रसीद काटी गई है । वही इस संबंध में जिला कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता श्री प्रदीप सिंह दीपू ने बताया कि बीजेपी का काम ही लोगों के साथ धोखा और छल करना है आगे उन्होंने कहा कि हमारे पार्टी के लोगों को धोखे से गुमराह करके ले जाकर और मंच पर उनके बीजेपी में शामिल होने की घोषणा कर दी  जबकि पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कुशमी गेंद लाल और उनकी बहन श्रीमती लल्ली देवी कांग्रेस की पुरानी कर्मठ कार्यकर्ता है जो आज भी कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं । एन टीवी इंडिया न्यूज के लिए धर्मेद्र की रिपोर्ट।
News TOP Footer