मार्तंड प्रसाद मिश्र की धर्मपत्नी का निधन

0 609
Main Ad1

?लंबे समय से चल रही थीं बीमार

?कल प्रयागराज में गंगा तट पर होगा अंतिम संस्कार

Main Ad1

सीधी।
शासकीय मॉडल बेसिक विद्यालय सीधी के पूर्व प्रधानाध्यापक मार्तंड प्रसाद मिश्रा की धर्मपत्नी का लंबी बीमारी के चलते कल मंगलवार की शाम देहांत हो गया। उनके निधन की खबर सुनते चारों ओर शोक की लहर दौड़ गई।
ज्ञात हो कि मार्तंड प्रसाद मिश्रा प्रख्यात शिक्षक रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र के साथ-साथ खेल जगत एवं फाइन आर्ट में उनका अहम योगदान है। उनकी धर्मपत्नी सुमित्रा मिश्रा काफी समय से बीमार थीं। जिन्होंने मंगलवार को शाम के समय 79 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। जिनका दाह संस्कार प्रयागराज में गंगा के पवित्र तट पर आज बुधवार को किया जाएगा। मार्तंड प्रसाद मिश्र के पुत्र अशोक कुमार मिश्रा पहले सीधी नगर पालिका में इंजीनियर के पद पर पदस्थ रहे हैं जो वर्तमान समय में सिंगरौली नगर निगम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अशोक मिश्रा की माताश्री एवं मार्तंड प्रसाद मिश्र की धर्मपत्नी के निधन पर लोगों द्वारा गहरा शोक व्यक्त किया गया है साथ ही मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई है।
================================

News TOP Footer