कलेक्टर अभिषेक सिंह ने एसडीएम के पी पान्डे को बनाया सहायक नगरपालिका प्रशासक और वसूली अधिकारी

0 440
Main Ad1

सीधी : धर्मेन्द्र  :  जिले के कलेक्टर और नगरपालिका सीधी के प्रशासक अभिषेक सिंह ने एक आदेश जारी करके एसडीएम गोपद बनास के पी पान्डे को नगरपालिका सीधी का सहायक प्रशासक और वसूली अधिकारी नियुक्त किया है ।  एचडी एमकेवी पान्डे को सहायक नगरपालिका प्रशासक बनाने के साथ ही कलेक्टर अभिषेक सिंह ने उन्हें नगरपालिका क्षेत्र में कामों की एक लंबी  फेहरिस्त थमा दी है  जिसमें उन्हेंसात दिवस में शत-प्रतिशत वसूली का लक्ष्य दिया है कलेक्टर ने एसडीएम को सभी वार्डों मेंं अतिक्रमण हटाने की भी जिम्मेदारी सौंपी है इसके लिए उन्हें 10 दिन की समय सीमा दी गई है ।जारी आदेश में कलेक्टर अभिषेक सिंह ने ई ई आर ई एस को मुख्य नगर पालिका ई ई संलग्न किया है । वे पांच सुयोग इंजीनियर  संलग्न करेंगे वे सभी निर्माण  कार्यों के प्रमुख होंगे  इस आदेश की पुष्टि शासन से कराई जाएगी । जारी आदेश में सबसे पहले सम्राट चौक कुशाभाऊ ठाकरे कांप्लेक्स के ऊपर और लगी जमीन में  एक फूड कोर्ट का निर्माण किया जाएगा जिसमे ऊपर से नीचे 50 से 60  दुकाने निकलेंगी ।जारी आदेश में शहर  के सड़क किनारे पेवर ब्लॉक लगाने के साथ-साथ सौंदर्यीकरण करने और रोड लाइट लगाने के भी आदेश दिए गए हैं । जारी आदेश में शहर के मानस भवन  का जीर्णोद्धार करते हुए उसे उसे डबल मंजिल करके थियेटर बनाने के निर्देश है । जारी आदेश में सर्किट हाउस से एलआईसी चौक तक रिवरफ्रंट डिवेलप करने के भी आदेश है । जारी आदेश में बस स्टैंड में खाली कराई गई जगह पर पार्किंग बनाने के भी आदेश है । आदेश मे सभी कामों के टेंडर कराने के भी आदेश है ।नगरपालिका सीधी के प्रशासक कलेक्टर अभिषेक सिंह ने नगरपालिका का पदभार ग्रहण करने के दूसरे दिन ही गति पकड़ा दी हैं अब देखना यह है कि संबंधित अधिकारी इस गति कितनी जल्दी शहर के विकास को गति दे पाते हैं  । एन टीवी इंडिया न्यूज के लिए धर्मेद्र की रिपोर्ट ।

News TOP Footer