कलेक्टर अभिषेक सिंह ने नगरपालिका के दुकान और भवन किरायेदारों को 48 घंटे में किराया जमा करने का दिया निर्देश

सीधी : धर्मेन्द्र : सीधी नगरपालिका का पदभार ग्रहण करते ही जिले के कलेक्टर अभिषेक सिंह ने अपनी आक्रामक कार्यशैली से हड़कंप मचा दिया है जिले के कलेक्टर अभिषेक सिंह ने नगरपालिका के प्रशासक का पदभार ग्रहण करते ही जिले के पत्रकारों के साथ बैठक करके इस बात के साफ संकेत दे दिए थे कि नगरपालिका में अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी । पत्रकार वार्ता के दौरान जिले के कलेक्टर अभिषेक सिंह ने पत्रकारों से कहा कि नगरपालिका के 4 करोड़ रुपए के टैक्स बकाया है जिसे 10 दिनों में वसूल किया जाएगा इनमें नगरपालिका दुकानों के किराए भवनों के किराए जल कर संपत्ति कर सहित अन्य वसूली शामिल है पत्रकार वार्ता के बाद देर शाम जिले के कलेक्टर अभिषेक सिंह ने नगरपालिका के दुकानों और भवनों के किरायेदारों की बैठक बुलाई बैठक के दौरान उन्होंने बकायेदारों को साफ- साफ अल्टीमेटम दिया कि वे 48 घंटे में दुकान और भवनों के बकाया किराया राशि जमा कर दें अन्यथा उनकी दुकानों और भवनों में ताले लगा दिया जाएंगे जिला कलेक्टर के अल्टीमेटम के बाद नगरपालिका के दुकानों के किराएदार और भवनों के किरायेदारों में हड़कंप मच गया है जिला कलेक्टर की इस आक्रामक कार्यशैली से अब तक जो दुकानों के किराएदार और भवनों के किराएदार यह मानकर बैठे थे की उनसे बकाया राशि की वसूली नहीं होगी और इसी तरह से काम चलता रहेगा उनकी शामत आ गई है और वह इधर-उधर जुगाड़ टेक्नोलॉजी की तलाश में भटक रहे हैं कि कोई तो उनका सहारा बन जाए और इस मुसीबत से उन्हें बचा ले लेकिन जिले के कलेक्टर अभिषेक सिंह के रहते शायद यह मुमकिन नहीं हो पाएगा सीधी नगरपालिका मे एक लंबे अरसे बाद प्रशासक की नियुक्ति हुई है जिन पर नगर पालिका की चरमरा गई वित्तीय व्यवस्था को सुदृढ़ और मजबूत करने की जिम्मेदारी है नगरपालिका के प्रशासक और जिले के कलेक्टर अभिषेक सिंह का कहना है कि शहर के जनता के पैसे से ही जनता के लिए विकास कार्य किए जाएंगे और इसमें उनकी सहभागिता और भागीदारी जरूरी है जिले के कलेक्टर ने सभी नगर वासियों से नगरपालिका के सभी तरह के बकाया राशि को जमा करने की अपील की है NTV India news के लिए धर्मेद्र की रिपोर्ट ।
