100 गंभीर कुपोषित बच्चे लाए गए जिला अस्पताल रक्त की थी आवश्यकता कलेक्टर ने तत्काल उपलब्ध कराया रक्त देर रात तक कराते रहे बच्चों के इलाज की व्यवस्था

0 900
Main Ad1

सीधी  : धर्मेन्द्र  : सीधी जिले में चलाए जा रहे विशेष दस्तक अभियान में जिला प्रशासन की कड़ी परीक्षा हो रही है जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ इस अभियान को अंजाम तक पहुंचाने के लिए तत्पर है जिला प्रशासन के इसी प्रयास ने प्रदेश में इस अभियान में उसे तीसरे स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया है । लेकिन अचानक दस्तक अभियान में 13 जुलाई को जिले के कोने कोने से करीब 100 बच्चे जिला अस्पताल लाए गए  जो काफी कमजोर और कुपोषित हैं जिन्हें रक्त की तत्काल आवश्यकता थी जिले के कलेक्टर अभिषेक सिंह को जैसे ही जानकारी मिली कि जिला अस्पताल में जिले के कई विकास खंडों से दस्तक अभियान के तहत इलाज के लिए गंभीर हालत में 100 बच्चे लाए गए हैं और उन्हें रक्त की जरूरत है तो उन्होंने तत्काल अपने अमले को सक्रिय किया और आनन-फानन में अस्पताल पहुंचकर पूरी व्यवस्था में जुट गए कलेक्टर ने बच्चों के लिए तत्काल रक्त की व्यवस्था करवाई। संवेदनशील कलेक्टर अभिषेक सिंह ने बच्चों लिए अपने घर से दूध और बिस्किट का इंतजाम किया इतना नहीं वार्ड में बच्चों की बढ़ी हुई संख्या और भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्टर ने तत्काल बच्चों के वार्ड में दो एसी लगवाने के निर्देश दिए इस दौरान कलेक्टर ने रक्तदान कर रहे लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी और उनका आभार व्यक्त किया अस्पताल में कलेक्टर ने डॉक्टरों और स्टाफ नर्सों का भी उत्साह बढ़ाया और उन्हें अपने कर्तव्य पर कर्त्तव्य पर डटे रहने के लिए समझाइश दी उन्होंने कहा कि मैं आपके साथ हूं आप बच्चों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराएं उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए खून की कोई कमी आड़े नहीं आएगी कलेक्टर ने जिले के नागरिकों से भी अपेक्षा की है कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान करके जिले के बच्चों की जान बचाएंगे।  सीधी जिले के कुपोषित बच्चों के लिए जिले के कलेक्टर ने अपनी संवेदनशीलता दिखाई कलेक्टर  कुपोषित और कमजोर बच्चों की जान बचाने के लिए जुटे हुए हैं जिले के कलेक्टर अभिषेक सिंह ने देर रात तक जिला अस्पताल में मौजूद रहकर बच्चों के इलाज को देखा और उनके लिए तमाम व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जिले के नागरिकों का कर्तव्य है कि वह भी ऐसी कठिन परिस्थिति में जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान करके बच्चों को नया जीवन प्रदान करके पुण्य के भागीदार बनें NTV Indian news के लिए धर्मेद्र की रिपोर्ट ।

News TOP Footer