शुभम शर्मा बने एस डी एम कुसमी

सीधी : धर्मेन्द्र : जिला कलेक्टर अभिषेक सिंह ने आदेश जारी करके जिले में प्रशासनिक फेरबदल किए हैं जिला कलेक्टर अभिषेक सिंह नेे सुविधा की दृष्टि से डिप्टी कलेक्टर शुभम शर्मा को उपखंड अधिकारी उपखंड मजिस्ट्रेट कुसमी पदस्थ किया है जिला कलेक्टर अभिषेक सिंह ने सुधीर कुमार बेक उपखंड अधिकारी उपखंड मजिस्ट्रेट कुसमी को जिला कार्यालय सीधी मेें पदस्थ किया है। डिप्टी कलेक्टर बेक शुभम शर्मा के आवंटित समस्त शाखाओं के कार्य संपादित करेंगे । डिप्टी कलेक्टर शुभम शर्मा के कार्यकाल की एसडीएम के रूप में यह पहली पदस्थापना है । एन टीवी इंडिया न्यूज़ के लिए के धर्मेंद्र की रिपोर्ट।
