अमिलया में करंट लगने से हुई युवक की मौत कलेक्टर अभिषेक सिंह के समझाइश के बाद शव का पीएम कराने को राजी हुए परिजन

सीधी : धर्मेन्द्र : गति रात्र सीधी जिले के अमिलिया थाना अंतर्गत स्थानीय प्रशासन के आदेश पर अमिलिया बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई जिसके बाद सुबह अपनी दुकान का मलबा हटाने आए राजेंद्र गुप्ता पुत्र राम लखन गुप्ता उम्र 28 वर्ष की करंट लगने से मौत हो गई जिसके बाद इस घटना से गुस्साए परिजनों ने मृतक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से मृतक का इलाज करने की बात कही डाक्टरों ने चेक करने के बाद करंट लगे युवक को मृत घोषित कर दिया जिसके बाद मृतक के परिजन शव को लेकर भागने लगे और हंगामा कर दिया सूचना मिलने पर सीधी पुलिस और एसडीएम गोपद बनास ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को समझाने की कोशिश की लेकिन मृतक के परिजन शव का पीएम अमिलिया में कराने और जिले के कलेक्टर से मिलकर अपनी समस्या रखने की बात कही जिसके बाद जिले के कलेक्टर अभिषेक सिंह ने सम्राट चौक में पहुंचकर मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें समझाइश दी जिसके बाद मृतक के परिजन शव का पीएम कराने के लिए तैयार और सब का पीएम करा कर सब को लेकर अमिलिया के लिए रवाना हुए। मृतक के परिजनों ने एन टीवी इंडिया न्यूज को बताया कि वह मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं । जिला कलेक्टर अभिषेक सिंह ने मृतक के परिजनों को मामले की जांच कराकर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है अब देखना यह है कि इस मामले में क्या जांच रिपोर्ट आती है। एन टीवी इंडिया न्यूज़ के लिए धर्मेंद्र की रिपोर्ट।
