युद्ध स्तर पर शुरू हुआ सूखा नदी के जीर्णोद्धार का कार्य


सीधी : धर्मेन्द्र : सीधी जिले के कलेक्टर अभिषेक सिंह द्वारा सीधी शहर में बहने वाले सूखा नदी के जीर्णोद्धार के लिए उठाया गया कदम अब अपने ऐतिहासिक मुकाम की ओर बढ़ रहा है जिले के कलेक्टर अभिषेक सिंह ने जब सूखा नदी के जीर्णोद्धार की बात कही थी तब सीधी शहर के लोगों में जिले के लोगों में यह बात बिल्कुल उनकी कल्पना में नहीं थी कि सूखा नदी अपने इस बृहद रूप को वृहद स्वरूप को प्राप्त कर पाएगी लेकिन जिले के कलेक्टर अभिषेक सिंह की दृढ़ इच्छाशक्ति और उनके प्रशासनिक अनुभव ने सीधी जिले में बहने वाली सूखा नदी के जीर्णोद्धार का ऐतिहासिक काम करके दिखा दिया जिले के कलेक्टर अभिषेक सिंह ने अल्प समय में ही सूखा नदी को जो स्वरूप प्रदान किया है वह अविश्वसनीय और अद्भुत है । जिला कलेक्टर अभिषेक सिंह के जीर्णोद्धार के दौरान कई कठिनाइयां भी आई लेकिन उन्होंने अपने विवेकपूर्ण निर्णय से सारी कठिनाइयों को दूर किया सूखा नदी के जीर्णोद्धार के दौरान अनेक अतिक्रमण सामने आए जिन्हें जिले के कलेक्टर अभिषेक सिंह ने बड़ी सहजता और विवेकपूर्ण ढंग से लोगों की आम सहमति से उनको दूर किया सूखा नदी का कार्य आज आपने 24 वें दिन के पड़ाव पर पहुंच गया है इस दौरान जिले के कलेक्टर अभिषेक सिंह ने इसमें और बड़ी संख्या में मशीनी ताकत झोंक दी है इसके पीछे वजह यह है कि मौसम को देखते हुए इस कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने की जरूरत है । विगत कई दशकों से शहर के गंदे पानी और गंदगी से पटी सूखा नदी शहर के लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई थी और उसे भी जीर्णोद्धार की आवश्यकता थी शहर के लोगों में इस बात की चर्चा है कि विगत कई दशकों से इस जिले में कई कलेक्टर आए और गए लेकिन कोई भी इस कार्य को अंजाम नहीं दे सका क्योंकि सूखा नदी का उद्धार जिले के कलेक्टर अभिषेक सिंह के हाथों ही लिखा था । इसलिए प्रकृति भी जिले के कलेक्टर के इस पवित्र कार्य का साथ दे रही है । NTV India news के लिए धर्मेद्र की रिपोर्ट ।
