सूखा नदी की जल धारण क्षमता में वृद्धि के लिये तालाबों का होगा निर्माण-कहा कलेक्टर अभिषेक सिंह ने

0 429
Main Ad1

    सीधी : धर्मेंद : विगत इक पखवाड़े से सूखा नदी में चल रहे जीर्णोद्धार कार्य का कलेक्टर अभिषेक सिंह ने आजाद नगर गली नंबर ३ के सूखा नदी के कार्य का अवलोकन करते हुए कहा कि जहाॅं भी संभव होगा, सूखा नदी के किनारेे तालाबों का निर्माण किया जायेगा। तालाबों के निर्माण से सूखा नदी के जल धारण क्षमता में वृद्धि होगी तथा आस-पास जल स्तर में भी वृद्धि होगी। तालाबों के निर्माण से न केवल सूखा नदी का सौंदर्यीकरण होगा बल्कि वर्षभर उसमें जल का सतत प्रवाह रहेगा। जिला कलेक्टर अभिषेक सिंह ने मौकै पर मौजूद अमले को कार्य में और तेजी लेन के निर्देश दिए | इसके साथ ही कलेक्टर श्री सिंह ने सूखा नदी के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायतों में भी नदी के जीर्णोद्धार का कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए है। उन्होने कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को विस्तृत कार्य योजना बनाकर तत्काल कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास के.पी. पाण्डेय, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा हिमांशु तिवारी व नागरिक उपस्थित रहें। जिला कलेक्टर अभिषेक सिंह के सार्थक पहल से सीधी शहर में सूखा नदी के जीर्णोद्धार का  कार्य प्रगति पर है लेकिन इस कार्य में अतिक्रमण एक बड़ी समस्या है जिसे हटाए बिना सूखा नदी के जीर्णोद्धार का कार्य पूरा नहीं होगा | इसलिए शहर की जनता को व्यक्तिगत समस्या को नजर अंदाज करके जिले और शहर की भलाई के बारे में सोचना होगा तभी सूखा नदी के जीर्णोद्धार का कार्य अपनी मंजिल तक पहुंच पाएगा | एन टीवी इंडिया न्यूज़ के लिए धर्मेंद की रिपोर्ट |

News TOP Footer