। कालेज स्टेडियम मार्ग सूखा नदी पर वने कई पक्के मकानो को गिराने का दिया गया निर्देश ।

0 1,075
Main Ad1

सीधी  : धर्मेन्द्र : जिले के कलेक्टर अभिषेक  के द्वारा शहर के सूखा नदी के जीर्णोद्धार के लिए चलाई गई मुहिम अब अपने स्वरुप को प्राप्त करनेे लगी है विगत 10 दिनों पूर्व से चलाई जा रही इस मुहिम में शहर की जनता का समाज सेवियों का जनप्रतिनिधियों का शहर के नागरिकों का और पत्रकारोंं का अभूतपूर्व सहयोग मिल रहा है पूरेेेे जिले में कलेक्टर अभिषेक सिंह के भागीरथी प्रयास की प्रशंसा की जा रही है लेकिन अब धीरे-धीरे सूखा नदी केेेे सफाई का अभियान अपने कठिन दौर की ओर प्रवेश कर रहा है जिसमे अब इस अभियान सेेे जुड़े सभी लोगों के धैर्य और विवेक की परीक्षा होगी क्योकि अब सूखा नदी पर किए गए अतिक्रमण के ऊपर कार्यवाही की जाएगी जिसकी शुरुआत की जा चुकी हैं । 8 जून को आजाद नगर में कई अतिक्रमण हटाने के बाद  प्रशासन ने अब कालेज स्टेडियम मार्ग सूखा पुल के बगल में रहने वाले  अवैध अतिक्रमण कारियों को  अतिक्रमण स्थल खाली करने के फरमान जारी कर दिए हैं  जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया है कई लोग तो अपना  सामान निकाल कर मकान खाली कर रहे हैं लेकिन कई लोग अब भी इस उम्मीद में बैठे हैं कि शायद उनका मकान ना तोड़ा जाए  लेकिन प्रशासन इस बात के लिए कटिबद्ध है कि सूखा नदी को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा ।कहते हैं कि निर्माण कार्य में बहुुत सी बाधाएं आती हैं जिससे लोग विचलित होते हैं लेकिन नव निर्माण का रास्ता कठिन परिस्थितियों से ही निकलता है।परिवर्तन तकलीफ देह होता है लेकिन परिवर्तन प्रकृति का नियम है। NTV India news के लिए धर्मेद्र की रिपोर्ट

News TOP Footer