। कलेक्टर के निर्देश पर सूखा नदी में किए गए अतिक्रमण को हटाने का काम शुरू हुआ ।


सीधी : धर्मेन्द्र : सीधी जिले की कलेक्टर अभिषेक सिंह के द्वारा चलाए गए सूखा नदी के सफाई अभियान ने अब गति पकड़ ली है और सूखा नदी अपने स्वरुप को प्राप्त करने लगी है लेकिन इस दौरान अब अतिक्रमण भी नदी की सफाई के दायरे में आते जा रहे हैं और अतिक्रमण तेजी से चिन्हित किए जा रहे हैं सीधी जिले की सूखा नदी पर विगत अनेक वर्षों से अनेक लोगों ने अपनी सुविधा अनुसार नदी पर कब्जा करके और अपना मकान बना लिया जिससे नदी ने नाले का रूप ले लिया लेकिन आज जब कलेक्टर और जिले के नागरिकों के सहयोग से चलाई जा रही इस मुहिम ने जोर पकड़ा तो सूखा नदी एक बार फिर अपने स्वरुप को प्राप्त करने लगी है लेकिन अब इस अभियान में कठिन दौर सामने आने लगा है क्योंकि प्रशासन ने अब सूखा नदी में किए गए अतिक्रमण को हटाने का काम शुरू कर दिया है 8 जून को जिला कलेक्टर अभिषेक सिंह ने नदी के किनारे भ्रमण करके सभी तरह के अतिक्रमण को देखा और उन्हें हटाने का निर्देश दिया जिसके बाद देर शाम आजाद नगर के नीचे नदी में किए किए गए 2 दर्जन से भी ज्यादा कच्चे मकानों के अतिक्रमण को को जेसीबी ने ढहा दिया अतिक्रमण हटाने के दौरान बड़ी संख्या में जनता मौजूद थी अतिक्रमण हटाने के दौरान अतिक्रमणकारियों ने अपनी मर्जी से अपने सामान हटा लिए और प्रशासन को अतिक्रमण हटाने में सहयोग किया इस दौरान जनता बड़ी संख्या में मौजूद थी शहर की जनता जिला कलेक्टर के इस भागीरथ प्रयास का तहे दिल से समर्थन कर रही है और उम्मीद कर रही है कि जिले के कलेक्टर ने जनसहयोग से सूखा नदी के सफाई का जो अभियान चलाया है वह अपनी मंजिल को प्राप्त करेगा NTV India news के लिए धर्मेद्र की रिपोर्ट ।
