| विदिशा में शादी कराने वाले पंडित के साथ भागी ‘दुल्हन’; लौटी कहा-उनकी पत्नी के साथ ही रहूंगी |

0 446
Main Ad1

विदिशा : सिरोंज. विगत दिनों सात फेरे करवाने वाले पंडित के साथ भागी दुल्हन सोमवार को अपने प्रेमी पंडित के साथ थाने पहुंचीं। यहां उसने कहा- मैं पंडित के साथ नहीं गई थी बल्कि पंडित मेरे कहने पर मेरे साथ गया था और अब मैं उसके साथ ही रहूंगी। मुझे पता है उनकी शादी हो गई है, लेकिन मैं उनकी पहली पत्नी के साथ रहूंगी। लटेरी रोड पर स्थित टोरी बागरोद में रहने वाली युवती की 7 मई को शादी हुई थी। 23 मई को वह गांव में ही रहने वाले पंडित विनोद शर्मा साथ चली गई। विनोद ने ही युवती की शादी करवाई थी। शादी के बाद दो दिन तक अपनी ससुराल में रुककर वापस लौट कर आई थी और फिर विनोद के साथ चली गई। 24 मई को परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले में गुमशुदगी का प्रकरण दर्ज किया। इसके बाद से ही पुलिस युवती की तलाश कर रही थी।  पुलिस ने बताया कि 10 दिन बाद सोमवार को युवती क्षमा और उसका प्रेमी विनोद दोनों सिरोंज थाने पहुंचे। दोनों खुद अपने बयान देने के लिए आए थे। पुलिस ने युवती के माता-पिता को बुलाया और उनके सामने ही युवती के बयान लिए। इसके बाद युवती अपनी शादी के दौरान मिली रकम को वापस माता-पिता को सौंप कर विनोद शर्मा के साथ ही वापस लौट गई।

News TOP Footer