| अपर कलेक्टर डी.पी. वर्मन की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई |

सीधी : धर्मेंद : अपर कलेक्टर डी.पी. वर्मन की अध्यक्षता में ईद-उल-फितर त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। शांति समिति के विभिन्न समुदाय के पदाधिकारी उपस्थित रहें। श्री वर्मन ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया कि नमाज अदा करने स्थल में टेन्ट उपलब्ध करायें और पानी की सप्लाई नल-जल द्वारा उपलब्ध कराया जायें। शहर की सड़कों ईदगाह मार्ग में साफ-सफाई कराकर चूना डलवायें। ईदगाह के पास रोड नालियों की सफाई, ठेला हटवायें पूर्ण रूप से नगरपालिका अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ईदगाह के आसपास सुरक्षा की व्यवस्था पुलिस अधीक्षक एवं नगर निरीक्षक की होगी। यातायात पुलिस प्रभारी को कहा गया कि अनाधिकृत रूप से वाहन प्रवेश न करें। उपस्थित जनसमुदाय को कहा गया कि गा्रमीण अंचलों में नमाज अदा होगी जिसमें उपखण्ड अधिकारी एवं थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के माध्यम से समुचित शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती माला त्रिपाठी, अनुविभागीय अधिकारी गोपद बनास के.पी. पाण्डेय, जिला कोषालय अधिकारी आर.डी. चैधरी, नगर पालिका अधिकारी अमर सिंह परिहार आदि उपस्थित रहें।
