| प्रदेश औऱ सीधी जिले में भीषण गर्मी का कहर जारी |

धर्मेंद : नाैतपा खत्म हाेने के दो दिन बाद भी प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी है। भाेपाल में मंगलवार काे तापमान 44.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा। राजधानी समेत प्रदेश के 21 शहराें में तापमान 44 से 47 डिग्री के बीच रहा। गुना, खजुराहाे, नाैगांव, सागर, श्याेपुरकलां में पारा 47 डिग्री के करीब पहुंच गया।भाेपाल संभाग में रायसेन सबसे ज्यादा तपा। वहां दिन का तापमान 46.0 डिग्री दर्ज किया गया। भाेपाल में साेमवार के मुकाबले दिन के तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट हुई। इसके बावजूद तापमान सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा रहा। राजधानी में रात भी खूब तपी। रात का तापमान 34.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक रहा। प्रदेश में बुंदेलखंड, महाकाैशल, विंध्य और भाेपाल संभाग के इलाके सबसे ज्यादा गर्म रहे। तपिश की ये दाे खास वजह 1. पूरे प्रदेश में प्री मानसून गतिविधि नहीं हाे रही है, इससे नमी कम है औऱ शुष्कता ज्यादा है। 2. राजस्थान से अ रही गर्म हवा से तपिश औऱ बढ़ रही है।
सबसे गर्म शहर
खजुराहाे 46.8 डिग्री गुना 46.7 डिग्री नाैगांव 46.6 डिग्री सागर 46.5 डिग्री श्याेपुर 46.4 डिग्री रायसेन 46.0 डिग्री राजगढ 45.7 डिग्री उमरिया 45.1 डिग्री सीधी, मंडला 45.0 डिग्री सतना 44.9 डिग्रीरीवा, शाजापुर 44.8 डिग्री |

