! सूखा नाला का सफाई अभियान आज से कलेक्टर ने सभी से सहयोग की अपील की

0 294
Main Ad1


सीधी : धर्मेंद : सीधी शहर के सुनियोजित विकास की ओर एक और कदम बढ़ाते हुये कलेक्टर अभिषेक सिंह की पहल पर सूखा नाला की सफाई का वृहद अभियान दिनांक 29.05.2019 को सुबह 9 बजे से ग्राम कोतरकला की सीमा से सर्किट हाउस सीधी की ओर प्रारम्भ होगा। कलेक्टर अभिषेक सिंह ने इस अभियान में शहर के सभी नागरिकों से सहभागिता की अपील की है। आज कलेक्ट्रेट सभागार में शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि शहर का विकास बिना सभी की सक्रिय सहभागिता के सम्भव नहीं है। उन्होंने कहा कि सूखा नाला शहर के एकदम मध्य से गुजरता है शहर के विकास के लिये इसका व्यवस्थित होना आवश्यक है। सूखा नाला को स्वच्छ एवं अतिक्रमण मुक्त किया जायेगा जिसके लिये सूखा नाला का सीमांकन का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। इसके पूर्व आज कलेक्टर श्री सिंह सूखा नाला का भ्रमण का उसकी वास्तविक स्थिति का अवलोकन किया था।बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने शहर के सुनियोजित विकास के लिये अभी तक किये गये कार्यों के विषय में तथा आगे की रूपरेखा के विषय में बताया। उन्होंने इसके सम्बन्ध में उपस्थित गणमान्य नागरिकों से सुझाव भी प्राप्त किये। उन्होंने बताया कि शहर के विकास के लिये धनराशि स्थानीय संसाधनों के माध्यम से पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करायी जा सकती है। उक्त राशि का उपयोग शहर के क्रमबद्ध विकास के लिये किया जायेगा।बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू, समाजसेवी डा. राजेश मिश्रा, लाल चंद गुप्ता, चंद्र मोहन गुप्ता सहित गणमान्य नागरिक, सामाजिक संगठनों के सदस्य, मीडिया के प्रतिनिधि, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास के. पी. पाण्डेय, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमर सिंह परिहार एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।उल्लेखनीय है कि कलेक्टर अभिषेक सिंह की पहल पर शहर के सुनियोजित विकास के लिये कार्य किये जा रहे हैं। शहर के प्रमुख स्थानों पर पार्किंग, पार्क का निर्माण किया जा रहा है। व्यवसायियों को उनके चिंहांकित स्थानों मीट मार्केट तथा ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्ट करने की कार्यवाही की जा रही है। फल मंडी और सब्जी मंडी को उचित स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा है। शहर के मुख्य मार्गों के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जायेगा। सभी के सामूहिक प्रयास से सीधी शहर स्वच्छ, सुन्दर और व्यवस्थित होगा।

News TOP Footer