! एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से उठाया जिले के विकाश का मुद्दा !

0 467
Main Ad1

सीधी.धर्मेंद लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद से एक बार फिर मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार पर संकट की बात कही जा रही है। इस दौरान  सोमवार को सीधी के सांडा पहुंचे मुख्यमंत्री कमलनाथ से एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने मध्य प्रदेश में बीजेपी के के सरकार गिराने के दावों पर मुख्यमंत्री कमलनाथ से जबाब माँगा तो उन्होंने ने फिर से दोहराया कि उनकी सरकार को कोई खतरा नहीं है। मुख्यमंत्री कमलनाथ सोमवार को अजय सिंह की मां और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज देवी को श्रद्धांजलि देने के लिए चुरहट पहुंचे थे। एन टीवी इंडिया न्यूज़  से बातचीत में उन्होंने कहा, “चार बार फ्लोर टेस्ट हो चुका है। रविवार को हुई विधायक दल की बैठक में सभी विधायक पहुंचे थे। ऐसे में मेरी सरकार को कोई खतरा नहीं है। फिर भी अगर विपक्ष चाहता है तो फ्लोर टेस्ट हो जाना चाहिए।मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लोकसभा चुनाव में मिली हार पर कहा, “हम जनता के बीच अपनी बात ठीक ढंग से नहीं पहुंचा पाए !  , जबकि नरेंद्र मोदी और भाजपा ने राष्ट्रवाद और हिंदूत्व के मुद्दे पर चुनाव लड़ा। वहीं मुख्यमंत्री कमलनाथ ने संगठन में बदलाव के संकेत भी दिए एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने सीधी जिले के विकाश नहीं होने के सवाल का जबाब देते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा की सीधी जिले के लिए अलग से योजना वनाई जायगी इसके पहले उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह को याद करते हुए कहा कि वो राजनीति में मेरे मार्गदर्शक रहे। उन्होंने ही मुझे पहली बार छिंदवाड़ा से लोकसभा चुनाव लड़ने को कहा था और मेरी मदद भी की थी। इस दौरान उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी मौजूद थे। एन टीवी इंडिया न्यूज़ के लिए सांडा शिवराजपुर से धर्मेंद की रिपोर्ट !

News TOP Footer