! चुनाव बाद हुई जनसुनवाई में 100 आवेदन प्राप्त हुए !

सीधी : धर्मेंद : लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के जिला पंचायत के सभागार में आयोजित पहली जन सुनवाई में दूर-दराज के ग्रामीण अंचलो से आये 100 आवेदकों की समस्याओं को अपर कलेक्टर डी.पी. वर्मन ने ध्यान पूर्वक सुना तथा अधिकारियों को निर्देष दिए कि आवेदकों की समस्याओं का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिष्चित करने के निर्देश दिए ! आयोजित जनसुनवाई में पेयजल, प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, सार्वजनिक रास्ता बंद होने, बी.पी.एल. मे नाम जोडने, निराश्रित, विकलांगता पेन्षन, जमीनी विवाद, खाद्यान्न पात्रता पर्ची आदि सम्बन्धी आवेदन प्राप्त हुए हैं।
