कलेक्टर की बैठक में मांस मंडी मीट मार्केट में और मैकेनिको के ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्ट होने पर बनी सहमति

0 309
Main Ad1

सीधी : धर्मेंद : सीधी जिले के कलेक्टर अभिषेक सिंह सीधी जिले की दसा और दिशा दोनों सुधरने के लिए प्रयास कर रहे है ! उसी क्रम में कलेक्टर अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में शहर के मैकेनिकों तथा माँस व्यवसायियों के साथ आयोजित बैठक में वाहन सुधारकों की दुकाने ट्रांसपोर्ट नगर तथा माँस की दुकाने मीट मार्केट में स्थानांतरित करने की सहमति बनी है। आज की बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने स्पष्ट किया कि सीधी शहर की आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुये उक्त दुकाने निर्धारित स्थान पर शिफ्ट किया जाना है।बैठक में उन्होंने व्यापारियों की सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा उनको हर तरीके से मदद के लिये आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि उक्त स्थानों में पानी, बिजली, सुरक्षा सहित सभी सुविधाओं का ध्यान रखा जायेगा।कलेक्टर श्री सिंह ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को निर्देशित किया कि व्यवसायियों की आवश्यकताओं को देखते हुये वहाँ सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जायें।उन्होंने दुकाने शिफ्ट होने पर होने वाले आर्थिक नुकसान को ध्यान रखते हुये प्रत्येक दुकानदार को तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिये हैं। इसके अतिरिक्त ट्रांसपोर्ट नगर में दुकान खरीदने के लिये शासकीय योजनाओं के अंतर्गत ऋण की व्यवस्था भी की जायेगी। कलेक्टर श्री सिंह द्वारा किये जा रहे प्रयासों से सहमत होते हुये व्यवसायियों ने शिफ्ट होने पर अपनी सहमति जताई तथा 06 जून को दुकान स्थानांतरित करने की तिथि निर्धारित की गयी।बैठक में उपखण्ड अधिकारी गोपदबनास के.पी. पाण्डेय, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमर सिंह परिहार सहित वाहन मैकेनिक एवं माँस व्यवसायी उपस्थित रहे।इसके उपरांत कलेक्टर श्री सिंह द्वारा नवीन मीट मार्केट तथा ट्रांसपोर्ट नगर का निरीक्षण अवलोकन भी किया।

News TOP Footer