। श्रीमती सरोज सिंह के पार्थिव शरीर को उनके बड़े पुत्र अभिमन्यु सिंह ने दी मुखाग्नि ।


सीधी : धर्मेन्द्र : 16 मई को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्वर्गीय कुंवर अर्जुन सिंह जी की धर्मपत्नी श्रीमती सरोज सिंह का चुरहट के राव सागर तालाब में अंतिम संस्कार किया गया श्रीमती सरोज सिंह को उनके बड़े पुत्र अभिमन्यु सिंह ने मुखाग्नि दी 16 मई को दोपहर 2:00 बजे दिल्ली से विशेष हवाई जहाज से श्रीमती सरोज सिंह के पार्थिव शरीर को रीवा लाया गया जहां से एयर एंबुलेंस के द्वारा उनको चुरहट उनके गृह ग्राम शिवराजपुर सााडा लाया गया जहां पर उनके परिजनों ने पारंपरिक रूप से उनके पार्थिव शरीर को नहलाया धुलाया जिसके बाद श्रीमती सरोज सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए राव सागर तलाव लाया गया जहां पर उनके बड़े पुत्र अभिमन्यु सिंह और छोटे पुत्र अजय सिंह राहुल भैया और उनके परिजनों ने उनके पार्थिव शरीर को कंधा दिया इस दौरान राव सागर तालाब में स्वर्गीय श्रीमती सरोज सिंह को पुष्पांजलि अर्पित करने लोगों की भारी भीड़ जमा हुई लोगों ने नम आंखों से उनके प्रति अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किए जिसके बाद पुरोहित ने मंत्रोच्चार के साथ अंतिम संस्कार के कर्म को पूरा कराया कर्म को पूरा करने के बाद जिले और प्रदेश के कोने-कोने से आए गणमान्य नागरिकों और वरिष्ठ नेताओं ने श्रीमती सरोज सिंह की पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी जिसके बाद उनके बड़े पुत्र अभिमन्यु सिंह ने श्रीमती सरोज सिंह के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी । राव सागर में अंतिम संस्कार के दौरान भारी भीड़ मौजूद थी । NTV India news के लिए राव सागर तालाब से धर्मेंद्र की रिपोर्ट
