? श्रद्धांजलि-आलेख ? राव सागर तालाब के तट पर आज सरोज सिंह को दी जाएगी मुखाग्नि


【आर.बी.सिंह ‘राज़’】✍️
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
? पूर्व मुख्यमंत्री कुंवर अर्जुन सिंह की धर्मपत्नी सरोज सिंह का देहावसान

? कल दिल्ली में हुआ निधन
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
सीधी ।
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस के दिवंगत नेता अर्जुन सिंह की धर्मपत्नी सरोज सिंह का 84 साल की उम्र में बुधवार को दिल्ली में निधन हो गया। वो कई दिनों से बीमार थीं। उनके बेटे और कांग्रेस नेता अजय सिंह ने यह जानकारी दी। श्रीमती सरोज सिंह का अंतिम संस्कार उनके गृह नगर चुरहट के राव सागर तालाब के तट में किया जाएगा।
? सोते वक्त आया अटैक
प्राप्त जानकारी के मुताबिक श्रीमती सरोज सिंह को रात में सोते समय हार्ट अटैक आया।सुबह जब डॉक्टरों ने चेक किया तो वे मृत मिलीं । उनके निधन की सूचना मिलने के बाद अजय सिंह दिल्ली रवाना हो गए। सरोज सिंह दो साल से अपनी बेटी वीणा सिंह के साथ नोएडा में रह रही थीं।
? 2011 में अर्जुन सिंह का हुआ था निधन
कुंवर अर्जुन सिंह तीन बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री,केंद्र में मंत्री और पंजाब के राज्यपाल रहे।
4 मार्च 2011 को दिल्ली में उनका निधन हुआ था। कुंवर अर्जुन सिंह और श्रीमती सरोज सिंह के दो बेटे अभिमन्यु ,अजय और एक बेटी वीणा सिंह हैं। बड़े बेटे अभिमन्यु सिंह बिजनेसमैन हैं जबकि अजय सिंह राहुल मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रहे हैं। तथा वर्तमान में सीधी लोकसभा सीट से कांग्रेस के बतौर प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जबकि वीणा सिंह भी अतीत में सीधी से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं।
अजय सिंह राहुल ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी पूज्य माता जी श्रीमती सरोज सिंह जी का पार्थिव शरीर का 16 मई को सुबह 10 बजे विशेष विमान से रीवा से चुरहटा हवाई पट्टी में लाया जाएगा। तत्पश्चात सड़क मार्ग से गृह ग्राम साडा शिवराजपुर लाया जाएगा।जहां पर उन्हें अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा तत्पश्चात अंतिम संस्कार दोपहर 2:30 बजे चुरहट के राव सागर में किया जाएगा।
? अंतिम संस्कार स्थल पर तैयारियां जारी

आज 16 मई गुरुवार को श्रीमती सरोज सिंह का अंतिम संस्कार चुरहट के राव सागर तालाब के तट पर जहां पूर्व में कुंवर अर्जुन सिंह को मुखाग्नि दी गई थी उसके करीब ही किया जाएगा। इस हेतु कल इस दुखद खबर के आने के उपरांत ही राव सागर तालाब के किनारे तैयारियां प्रारंभ कर दी गई थीं।
? क्या कहते हैं कुंवर अर्जुन सिंह के घर के कार्यकर्ता ?
~~~~~~~~

साड़ा में स्थित पूर्व नेता प्रतिपक्ष की गढ़ी मे रह रहे 75 वर्षीय छोटे लाल रावत का कहना है कि जब अजय सिंह 5 साल के थे तो मैं उन्हें खिलाता था। मम्मा साहब कहती थीं कि राहुल को जाकर खिलाओ।
छोटे लाल रावत यह भी कहते हैं कि मामा साहब मुझे बच्चे की तरह प्यार करती थी जब अजय सिंह राहुल भैया 5 वर्ष के थे तब मैं 15 वर्ष का था और जब राहुल भैया मेरा कहना नहीं मानते थे तो मम्मा साहब उन्हें बहुत डांट लगाते थीं।
आपको बता दें कि छोटे लाल रावत 1967 से 1988 तक आर्मी में कार्यरत थे।
~~~~~~~~

शक्तिमान यादव जो 7 साल की उम्र से ही इस गढ़ी में गाय की सेवा एवं अंदर की देखभाल करते हैं उनका कहना है कि जब भी मम्मा साहब आती थीं तो मुझे नाम से बुलाकर मेरी तबीयत और काम का जायजा लेती थीं अब इनकी उम्र 52 वर्ष हो चुकी है।
~~~~~~~~

बाबूलाल कोल जिनकी उम्र 58 वर्ष है वो 16 साल से बागवानी और मंदिर में व्यवस्था करने का काम करते हैं वो बताते हैं कि मम्मा साहब जब यहां रहती थीं तो सुबह 7 बजे घर की पूजा एवं 7:30 बजे के बाद लगभग 1 घंटे तक गढ़ी में स्थित शिवालय मंदिर में लगभग एक से डेढ़ घंटे तक पूजा पाठ करती थीं।
~~~~~~~~

सांड़ा के नागरिक सहदेव रावत जिनकी उम्र 60 साल है उन्होंने बताया कि हम लोग मम्मा साहब के ना रहने का समाचार सुनने के बाद स्तब्ध है।
उन्होंने बताया कि हम लोगों को लड़कों की तरह मानती थीं और राहुल भैया के साथ हम जंगलों तक में खेलने जाते थे।
~~~~~~~~
रंगनाथ रावत जिनकी उम्र 62 वर्ष है उन्होंने बताया कि दाऊ साहब के राज्यपाल बनने के बाद मम्मा साहब से हमारी मुलाकात नहीं हो पाई लेकिन हम जब छोटे थे तब जरूर उनके दर्शन हो जाते थे।
~~~~~~~~
उमेश सिंह का कहना है कि शिक्षा मंत्री होने के पहले दाऊ साहब यहीं रहते थे साड़ा की कोठी मम्मा साहब ने अपने सुपरविजन में ही बनवाई थी।
~~~~~~~~~~??~~~~~~~~~
