। शहर के भ्रमण पर निकले कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने दुकानदारों को शहर को व्यवस्थित बनाने की दी समझाइस ।


सीधी : धर्मेन्द्र : सीधी शहर की यातायात व्यवस्था लंबे समय से अव्यवस्थित और बेतरतीब है ।सीधी शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पूर्व में अनेक प्रयास किए गए हैं लेकिन उसमें सफलता नहीं मिली है और सीधी शहर का यातायात आज भी अव्यवस्थित है सीधी शहर में टेंपो टैक्सी की जरूरत से ज्यादा मात्रा में उपलब्धता एक बड़ा सर दर्द है वहीं शहर के दुकानदार अपनी दुकान का सारा सामान फुटपाथ और सड़क पर लगा देते हैं जिसकी वजह सेे आए दिन यातायात बाधित रहता है यातायात की समस्या को देखते हुए जिले के कलेक्टर अभिषेक सिंह और पुलिस अधीक्षक तरूण नायक ने शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शहर की सड़कों पर निकल कर शहर के दुकानदारों को समझाइश दी कलेक्टर अभिषेक सिंह और पुलिस अधीक्षक तरूण नायक ने सीधी शहर केेेे गांधी चौक पुराना बस स्टैंड में पहुंचकर दुकानदारों से बात की और कहा कि आप लोग अपनी दुकान का सामान रोड और फुटपाथ पर नहीं रखें अन्यथा कार्यवाही की जाएगी भ्रमण के दौरान कलेक्टर पुलिस अधीक्षक ने यातायात व्यवस्था के सुधार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए । सीधी शहर की दशा और दिशा सुधारने के लिए जिले के कलेक्टर अभिषेक सिंह प्रयासरत है इसके तहत उन्होंने शहर में साफ सफाई को विशेष तौर पर प्रोत्साहित किया है लेकिन शहर साफ सुुुथरा तभी दिखेगा जब शहर के लोग शहर को व्यवस्थित बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें और अपने घर और दुकान का कचरा रोड पर ना फेंके साथी दुकानदार अपनी दुकान का सामान फुटपाथ और सड़क पर ना फैलाएं अगर सीधी शहर के लोग प्रशासन के प्रयास को अपना सहयोग प्रदान करते हैं तो निश्चित ही आने वाले कुछ दिनों में सीधी शहर अन्य बड़े शहरों की तरह सुंदर और व्यवस्थित दिखेगा । एन टीवी इंडिया न्यूज के लिए धर्मेंद्र की रिपोर्ट ।
