। शहर को साफ रखना नगरपालिका के साथ शहर के हर नागरिक की जिम्मेदारी : कहा कलेक्टर अभिषेक सिंह ने ।

सीधी : धर्मेन्द्र : विगत कुछ महीनों से सीधी शहर की सफाई व्यवस्था पटरी से उतर चुकी थी । चुनाव संपन्न होने के बाद जिले के कलेक्टर अभिषेक सिंह नेेेे जब शहर में भ्रमण किया तो उन्होंने पाया कि देर शाम होते ही शहर कचरे का ढेर बन जाता है और शहर के घरो के लोग हर दुकानदार अपने घर का और दुकान का कचरा ला कर सड़क पर फेंक जाता है । इतना ही नहीं नगर पालिका के सफाई कर्मचारी सफाई केेेे नाम पर महज खानापूर्ति करते है । जिसके बाद जिला कलक्टर अभिषेक सिंह नेे जिला जिले के अधिकारियों और नगर पालिका के पूरे अमले के साथ बैठक की ।
बैठक के दौरान कलेक्टर ने सफाई कर्मियों से स्पष्ट सवाल पूछा कि यदि आप लोग शहर को साफ कर सकते हो तो बताएं अन्यथा हम दूसरी व्यवस्था करेंगे इसके साथ ही कलेक्टर ने शहर में प्रति दिन रात दस बजे से विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए । बैठक के बाद जिला कलेक्टर अभिषेक सिंह ने देर रात्रि 10:00 बजे शहर के पुराने बस स्टैंड हनुमान मंदिर के पास से शहर में चलाए जाने वाले विशेष सफाई अभियान की झाड़ू लगाकर शुरुआत की इस दौरान शहर के गणमान्य नागरिक जिले के पत्रकार बड़ी संख्या में मौजूद थे जो कलेक्टर के इस भागीरथी प्रयास के सहयोगी बने ।
****** सफाई के दौरान जिला कलेक्टर अभिषेक सिंह ने शहरके पुराने बस स्टैंड के अंदर और हनुमान मंदिर के पीछे झाड़ू लगाई और वहां के दुकानदारों को घर और दुकान का कचड़ा रोड पर ना फेंकनेेे की समझाइश दी ।
******** सफाई अभियान के इस भागीरथी प्रयास में जिले के पत्रकारों ने भी अपना सहयोग प्रदान किया । सफाई अभियान के दौरान जिला कलेक्टरअभिषेक सिंह ने NTV India news के रिपोर्टर से बात करते हुए कहा कि हम शहर मेंं पॉलिथीन के उपयोग पर कडाई से प्रतिबंध लगाएंगे चर्चा के दौरान जिला कलेक्टर अभिषेक सिंह ने शहर केे लोगों से सफाई अभियान में अपना सहयोग देनेेे की अपील की है कि वे अपने घर और दुकान का कचरा डस्टबिन में जमा करके रखें और जैसे ही नगर पालिका की गाड़ियां की कचरा उठाने आए वे अपने कचरे का निष्पादन कर दे । शहर में कचरा उठाने की जिम्मेदारी नगरपालिका की है लेकिन उससेेे कहीं ज्यादा जिम्मेदारी शहर के हर उस नागरिक की हैै जिसके घर से कचरा निकलता है और वेे उस कचरे को लापरवाही पूर्वक शहर के सड़कों पर फेेंक देेेते हैं । यदि शहर का हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से समझे तो अपना शहर भी अन्य बड़े शहरों की तरह स्वच्छ और साफ सुथरा बन जाएगा । एन टीवी इंडिया न्यूज के लिए धर्मेद्र की रिपोर्ट ।
