स्कॉर्पियो में तूफानी पथराव कर तोड़-फोड़

0 522
Main Ad1

?रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय सोती रही पुलिस

?चालक की बेदम पिटाई

Main Ad1

?कमर्जी थानांतर्गत पटपरा बैरियर की घटना

?एक आरोपी गिरफ्तार व बोलेरो वाहन जप्त

【आर.बी.सिंह ‘राज’】

सीधी।
रामगढ़ से वरीक्षा समारोह में शामिल होने मऊगंज गये आधा दर्जन लोगों को वापसी के समय आधी रात को पटपरा बैरियर में रोंककर आधा दर्जन आरोपियों ने गाली-गलौज करने के साथ ही वाहन चालक की बेदम पिटाई कर दी साथ ही स्कार्पियों वाहन को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।
घटना के बाद कमर्जी थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज करने वाला भी कोई पुलिस वाला तैनात नहीं मिला। एैसे में पीड़ितों को काफी परेशान होना पड़ा है।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी मुताबिक रामगढ़ निवासी प्रमोद जायसवाल अपने भतीजी की वरीक्षा लेकर स्कार्पियों वाहन से मऊगंज के समीप अटरिया ग्राम गये हुए थे। कार्यक्रम के उपरांत वापस गृह ग्राम आते समय जैसे ही पटपरा बैरियर में टैक्स दे रहे थे तभी पीछे से एक सफेद कलर की बगैर नम्बर की बोलेरो गाड़ी पहुंची जिसमें सवार लोग उतरते ही स्कार्पियों के चालक बल्लू द्विवेदी पर हमला बोल दिये एवं अन्य लोगों के साथ भी गाली-गलौज व मारपीट करने पर अमादा हो गये।
बोलेरो सवार लोगों का कहना रहा है कि यह स्कार्पियों वाहन एक्सीडेंट करने के बाद भाग रही है मेरे भाई की मौत हो गई है,इसी बात को लेकर उन सभी के द्वारा स्कार्पियों के चालक के साथ गंभीर मारपीट व वाहन का तीनों तरफ का शीशे को चकना-चूर कर दिया गया है।
हल्ला होने पर बैरियर का स्टाफ व अन्य लोग समीप आकर बीच-बचाव करने लगे तब कहीं चालक की जान बची व 4-5 आरोपी पैदल ही पटपरा बाजार की ओर भाग निकले। मौके पर बोलेरो वाहन व चालक रहा गया जिसे पुलिस के हवाले किया गया। बताया गया कि रात में जब डायल 100 के सहारे थाने में शिकायत के लिए पीड़ित पक्ष पहुंचा तो थाने में प्रभारी सहित अन्य स्टाफ नदारत रहा जो लोग मौजूद थे उनके द्वारा कहा गया कि सुबह रिपोर्ट दर्ज की जायेगी। उक्त से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कमर्जी थाने की वर्तमान व्यवस्था किस कदर चल रही है। रात को कोई घटना-दुर्घटना हो जाय तो राहत देने की बात तो दूर रिपोर्ट दर्ज करने वाला कोई नजर नहीं आता है। बताया गया है कि आरोपियों में सोनू गुप्ता बोलेरो चालक, प्रिंस गुप्ता,पिन्टू साकेत,राजेश जायसवाल,बबलू खान व अन्य शामिल रहे। जिसमें से पुलिस के हिरासत में सोनू गुप्ता ही है। शेष आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।

News TOP Footer