। फेसबुक पर कांग्रेस नेता पर अश्लील गाली पोस्ट करने वाले 2 लोगों पर कोतवाली पुलिस ने किया मामला दर्ज ।

0 682
Main Ad1
  1. सीधी : धर्मेन्द्र : सीधी संसदीय सीट के चुनावों के दौरान सोशल मीडिया और फेसबुक का राजनीतिक पार्टियों के समर्थकों द्वारा जमकर उपयोग किया गया इतना ही नहीं सोशल मीडिया की स्वतंत्रता का नाजायज लाभ लेते हुए अनेक लोगों ने एक तरफ जहां निर्वाचन नियमों को तोड़ा है वही एक दूसरे को गाली अपशब्द कहने लिखने से भी परहेज नहीं किया ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें जिले के कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अजय सिंह राहुल के खिलाफ सोशल मीडिया फेसबुक पर आई सपोर्ट रीति पाठक फेसबुक आई डी के माध्यम से अभिनव त्रिपाठी आर्यन गुप्ता नाम के लोगों ने गंदी गंदी गालियां और अपशब्द पोस्ट की है 3 मई को जिसकी शिकायत जिला कांग्रेस पार्टी की युवा कांग्रेस अध्यक्ष रंजना मिश्रा कुमुदनी सिंह माधुरी सिंह पुष्पा सिंह अशीष मोटवानी रेखा सिंह द्वारा जिले के पुलिस अधीक्षक जिले के कलेक्टर और जिला कोतवाली में की गई है कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है । मतदान तो खत्म हो गया है लेकिन कुछ लोगों की गंदी मानसिकता अभी सामने आ रही है लेकिन इस तरह की गंदी मानसिकता वाले लोग अच्छे नहीं हो सकते चाहे वो किसी भी दल के हो । NTV India news के लिए धर्मेद्र की रिपोर्ट
News TOP Footer