जर्मनी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगी सीधी की अंशिका

0 419
Main Ad1

?अंशिका ने दिखाया था खेलो इंडिया खेलो में अपने निशानेबाजी का जौहर

सीधी।
खेल जगत में पहली बार सीधी शहर की बेटी ने अपने निशाने का लोहा मनवा दिया है।
सीधी की बेटी अंशिका गुप्ता ने एयर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में अपने झंडे गाड़ते हुए अब नए कीर्तिमान की ओर अग्रसर हैं।
अंशिका अंतरराष्ट्रीय एयर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आज हिंदुस्तान से जर्मनी के लिए रवाना होंगी।

Main Ad1

अभी कुछ माह पूर्व ही खेलो इंडिया खेलो एयर रायफल प्रतियोगिता में सीधी की अंशिका गुप्ता ने पांचवीं रैंक हासिल कर जिले व प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
ज्ञात हो कि अंशिका गुप्ता शहर के युवा व्यवसायी व पूजा फर्नीचर के प्रोपराइटर विश्वनाथ गुप्ता छोटू की सुपुत्री हैं जो एमराल्ड व्हाईट्स स्कूल इंदौर में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत हैं। अंशिका ने 10 मीटर एयर रायफल प्रतियोगिता में गत वर्ष भाग लिया था और वो सटीक निशानेबाजी के साथ लगातार आगे बढ़ीं। वर्ष 2018 में एसजीएफआई नेशनल प्रतियोगिता में पांचवीं रैंक प्राप्त करते हुए खेलो इंडिया खेलो के लिए चयनित हो गर्इं।
जनवरी माह में खेलो इंडिया खेलो गेम में पहले ही मैच में सफलता अर्जित कीं और 7वीं रैंक हासिल करते हुए फायनल प्रतियोगिता में शिरकत की।
यही नहीं अंशिका का फायनल मैच में भी डंका बजा और उन्होंने पुणे में आयोजित हुई प्रतियोगिता में 5 वीं रैंक हासिल कर जिले व प्रदेश को गौरवान्वित किया।
अंशिका की सफलता पर भारत सरकार द्वारा उन्हें 40 लाख रूपये का ईनाम दिया गया है।
खेल की दुनिया में अंशिका गुप्ता की इस ऐतिहासिक सफलता पर पुरे विंध्य के खेल जगत में हर्ष है तथा खेल प्रेमियों ने जर्मनी में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में उनकी सफलता की शुभकामनाएं दी हैं।

News TOP Footer