। कोस्टा मतदान केंद्र में हुए विवाद मामले में कार्यवाही करने के लिए कांग्रेस ने प्रदेश निर्वाचन आयुक्त को सौंपा ज्ञापन ।

0 1,156
Main Ad1

सीधी  : धर्मेन्द्र : सीधी संसदीय सीट के हाई प्रोफाइल चुनाव में अनेक रोचक मुद्दे और रणनीति देखने को मिले । प्रतिष्ठा का चुनाव बनी इस संसदीय सीट में मतदान होने तक भारी उतार-चढ़ाव और तनाव देखने को मिले । लेकिन 29 अप्रैल को सीधी संसदीय सीट में मतदान के दौरान जिले के कोस्टा मतदान केंद्र में जो बातें सामने आई वह जिले प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में सुर्खियां बटोर रहा है । क्योकि कोस्टा पोलिंग में निर्वाचन आयोग के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ती दिखाई पड़ी । 29 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार श्रीमती रीति पाठक ने कोष्टा मतदान केंद्र में पहुंचकर वहां की हालत का जायजा लेने का प्रयास किया लेकिन वहां पर मौजूद अन्य पोलिंग एजेंटोंं से उनकी नोकझोंक हो गई मामला इतना बिगड़ा की हालत हाथापाई तक पहुंचता दिखाई पडा इस दौरान पोलिंग बूथ के अंदर प्रतिबंधित मोबाइल फोन का जमकर इस्तेमाल किया गया और निर्वाचन आयोग के प्रतिबंध के बावजूद मतदान केंद्र के अंदर सारी घटनाक्रम की लगातार वीडियो रिकॉर्डिंग की जाती रही और आयोग के नियमों की धज्जियां उड़ाई गई । उक्त  घटनाक्रम के दौरान मतदान  केंद्र में पोलिंग एजेंट ने बीजेपी के उम्मीदवार के साथ अपशब्द गाली गलौज की । इस दौरान कई सुरक्षाकर्मी और कुछ कैमरामैन भी पोलिंग बूथ के अंदर मौजूद थे जिसकी पूरी रिकॉर्डिंग फेसबुक एवं अन्य सोशल मीडिया पर मौजूद है । इस सारे हंगामे के बीत जाने के बाद भी सीधी संसदीय सीट के कोस्टा मतदान  केंद्र से उठा विवादों का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है । 2 मई को  भोपाल में  मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री महेंद्र सिंह चौहान और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता जेपी धनोपिया ने प्रदेश निर्वाचन आयुक्त से मिलकर उन्हें कोस्टा में हुई  घटना मामले में कार्यवाई करने का ज्ञापन सौपा हैं । सौपे गए ज्ञापन में इस बात का उल्लेख हैै कि बीजेपी  उम्मीदवार नेे मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया और पोलिंग एजेंट  को धमकाया और मतदान केंद्र  के अंदर वीडियो रिकॉर्डिंग भी करवाई । कांग्रेस पार्टी के द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के बाद अब देखना यह है कि प्रदेश चुनाव आयोग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है । एन टीवी टीवी इंडिया न्यूज़ के लिए धर्मेंद्र की रिपोर्ट

News TOP Footer