। कंपनी के साथ 420 करने वाले फ्लिपकार्ड कंपनी के कर्मचारी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया ।

सीधी : धर्मेन्द्र : अजीब रिवाज है जमाने का भरोसे को तोड़ना इस जमाने की आदत है । सीधी शहर मे भरोसा तोड़ने का एक नया मामला सामने आया है जिसमें एक कंपनी के कर्मचारी ने अपनी कंपनी के भरोसे को तोड़ते हुए उसे ही चूना लगा दिया । मामला जिला कोतवाली सीधी का है 30 अप्रैल को जिला कोतवाली सीधी में फिलिपकार्ड कंपनी के अधिकारियों ने जिला कोतवाली में इस बात की रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी कंपनी का एक कर्मचारी जो कंपनी में डिलीवरी मैन का काम करता है कंपनी के साथ धोखा कर रहा है और कंपनी के भेजे गए सामान को बदल कर घटिया और रद्दी सामान पैक कर के वापस कंपनी को भेज रहा है । शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस द्वारा जब इस मामले की जांच पड़ताल की गई तो जो मामला सामने आया वह चौंकाने वाला और भरोसे को तोड़ने वाला था । इस मामले NTV India news को जानकारी देते हुए नगर निरीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि शहर के फ्लिपकार्ट कंपनी में डिलीवरी मैन के पद पर काम करने वाले शशांक धर द्विवेदी पिता संतोष कुमार निवासी बम्हनी उम्र 31 वर्ष ने बड़े ही शातिर आना अंदाज में अपने अलग-अलग दोस्तों के मोबाइल से फ्लिपकार्ट कंपनी में फोन लगाकर कीमती सामान बुक किए और उन्हें डिलीवर करने के बजाय अपने घर ले जाकर उनसे कीमती सामान निकाल लेता था और वापस में घटिया सामग्री पैक करके वापस कंपनी को भेज देता था कंपनी के लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने इस धोखाधड़ी की शिकायत जिला कोतवाली में की जिसकी जांच पड़ताल के बाद आरोपी ने पूछताछ मे बताया कि वह इस काम को अकेले अंजाम देता था । आगे नगर निरीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी के ऊपर धारा 420 , 406 के तहत मामला कायम किया गया है और आरोपी से एक लाख पैैैैतिस हजार रुपये की कीमत की घड़ियाँ और जूते बरामद करके उसे न्यायालय भेजा जा रहा है । NTV India news के लिए धर्मेद्र की रिपोर्ट ।
