अजय सिंह राहुल का रिटर्न गिफ्ट सुर्खियों में

0 1,291
Main Ad1

? प्रदेश कांग्रेस कमेटी में जिले के दो नेताओं को मिले बड़े पद

? लालचन्द्र गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष

Main Ad1

? ज्ञान सिंह चौहान प्रदेश महामंत्री बने

【आर.बी.सिंह ‘राज’】
सीधी।
वैसे तो अमूमन हिसाब-किताब दुरुस्त रखने के मामले में कारपोरेट जगत को एकदम खरा और नगद माना जाता है परंतु कई बाहर दूसरे फील्ड में भी ऐसे नजारे गाहे-बगाहे दिख जाते हैं।
पर जब बात राजनीति की हो तो हाथों-हाथ हिसाब चुकता करने जैसे नजारे बड़े दुर्लभ ही देखने को मिलते हैं।
ऐसा ही एक नजीर पेश करने वाला नजारा कल यहां राजनीति के क्षेत्र भी में देखने को मिला। सीधी संसदीय क्षेत्र का मतदान संपन्न हुए अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि लोकसभा चुनाव मतदान के ठीक दूसरे दिन ही म.प्र. कांग्रेस कमेटी द्वारा सीधी जिले के दो नेताओं को बड़े पदों से नवाज दिया गया।
सीधी संसदीय क्षेत्र से अजय सिंह राहुल जो इस बार बतौर कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे उन्होंने अपने चुनाव प्रचार के दौरान यहां फील्ड में पार्टी के दो नेताओं की मेहनत का पुरस्कार उनको रिटर्न गिफ्ट के रूप में मतदान संपन्न होने के 24 घंटे के अंदर ही हाथों-हाथ दे दिया।

श्री राहुल के दिए गए इस रिटर्न गिफ्ट में बेहद दिलचस्प बात ये रही कि हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लालचन्द्र गुप्ता को महीने भर के भीतर ही जिला स्तर पर नहीं बल्कि सीधे प्रदेश स्तर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पद का दायित्व सौंप दिया गया।


जबकि वहीं जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के महामंत्री ज्ञान सिंह चौहान को सीधे जिले से उठाकर म.प्र. कांग्रेस कमेटी का महामंत्री बना दिया गया है।

अपनी अलग तासीर की राजनीति करने के लिए विख्यात अजय सिंह राहुल का ये 24 घंटे के भीतर पार्टी के दो नेताओं को दिया गया रिटर्न गिफ्ट यहां बेहद सुर्खियों का विषय बना हुआ है।
सीधी जिले के दो नेताओं को म.प्र. कांग्रेस कमेटी ने बड़े पद मिलने के कारण कांग्रेस जनों में उत्साह का माहौल है।
0000000000000

News TOP Footer