! जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया आभार व्यक्त !


सीधी : धर्मेंद : लोकसभा निर्वाचन 2019 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह तथा पुलिस अधीक्षक तरूण नायक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होने जिले के सभी मतदाताओं, राजनैतिक दलों एवं अभ्यर्थियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा बलों, नागरिकों, पत्रकारों का प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करने पर आभार व्यक्त किया है।कलेक्टर श्री सिंह ने कहा है कि जिले के मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान में हिस्सा लेकर लोकतंत्र की मजबूती में अपना गौरवशाली योगदान दिया है। उन्होने कहा है कि लोकसभा निर्वाचन 2019 की संपूर्ण प्रक्रिया में हमारें सभी साथियों ने पूरी लगन और निष्ठा के साथ निष्पक्षता से अपने कार्यों का सम्पादन किया है। उन्होंने जिले की पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं दी है।
