। मतदान करने की अनेक मतदाताओं ने की फोटो की वायरल ।

सीधी : धर्मेन्द्र : 29 अप्रैल को सीधी संसदीय सीट पर संपन्न कराए गए मतदान के दौरान जिले के मतदाताओं में खासकर युवा मतदाताओं में भारी उत्साह दिखाई दिया लेकिन मतदान के दौरान अति उत्साह में अनेक युवाओं ने और कुछ पार्टी के समर्थकों ने नियम विरुद्ध काम करते हुए मतदान करते समय अपनी फोटो उम्मीदवार को देते हुए सेल्फी खींचकर वायरल की जो दिन भर अलग अलग स्थानों से अलग अलग बूथों से फेसबुक पर आती रही हैं सीधी संसदीय क्षेत्र के भी अनेक मतदाताओं ने मतदान करते समय अपनी सेल्फी ईवीएम का बटन दबाते समय फेसबुक पर पोस्ट की जो वायरल होती रही इन सब के बावजूद दिन भर फेसबुक पर अन्य सोशल मीडिया पर वायरल होती रही पोस्टों को रोकने के लिए किसी तरह के कोई प्रयास होते नहीं दिखाई पड़े मतदान करते समय अपनी फोटो को निर्वाचन आयोग के नियमों का उल्लंघन करके फोटो वायरल करने वाले लोगों पर किसी भी तरह की कार्रवाई की कोई बात अभी तक सामने नहीं आई है अब देखना यह है क्या निर्वाचन आयोग मतदान के दौरान निर्वाचन आयोग के नियमों का उल्लंघन करने वाले ऐसे मतदाताओं पर क्या कोई कार्यवाही करता है या नहीं । एन टीवी इंडिया न्यूज़ के लिए धर्मेंद्र की रिपोर्ट ।
