दबंगई दिखाने वाले दो बस मालिकों पर एफ आई आर

0 625
Main Ad1

? कलेक्टर के निर्देश पर जिला परिवहन अधिकारी ने दर्ज कराई है एफ आई आर

? चुनाव ड्यूटी में बस लगाने के नाम पर बस मालिकों की दबंगई व मनमर्जी पर बड़ी कार्यवाही

【आर.बी.सिंह ‘राज’】✍️

Main Ad1

सीधी।
जिला परिवहन अधिकारी कृतिका मोहटा नामदेव ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह के आदेश पर सीधी जिले के बस ऑपरेटर यदुनाथ सिंह और प्रमोद पांडेय के ख़िलाफ़ दर्ज एफ आई आर दर्ज कराई है।
इन दो बस मालिकों पर आरोप है कि इनके द्वारा शासकीय कार्य मे बाधा पहुंचाना, लोक सेवक द्वारा प्रख्यापित आदेश की अवहेलना करना,शासकीय सेवक को डराना धमकाना तथा जान से मारने की धमकी देने के तहत आईपीसी की धारा 188,186,189,506,34 के तहत मामला दर्ज कराया गया है।
गौरतलब है कि दोनों बस ऑपरेटर कई बसों के मालिक है तथा इनकी बसें चुनाव हेतु अधिग्रहित की गई थी लेकिन निर्धारित समय मे दोनों बस ऑपरेटऱो ने अपनी बसे चुनाव कार्य हेतु नही पहुंचाई, जब आरटीओ तथा उनके सहयोगी स्टाफ ने इन्हें फोन किया तो बस पहुचाने की बजाय दोनों ऑपरेटर ने बस देने से साफ मना कर दिया एवं अपनी कुछ बसे छुपा ली तथा आरटीओ से कहा गया कि हम बसे नही देंगे आपसे और कलेक्टर से जो करते बने कर लेना।
उक्त दोनों बस ऑपरेटर ने अन्य बस ऑपरेटऱो को भी भड़काया की हम सब एक हो जाएं तो प्रशासन हमारा कुछ नही कर सकता आप लोग भी बस ना दे।इस प्रकार चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य मे यदुनाथ सिंह और प्रमोद पांडेय द्वारा बाधा उत्पन्न कर जिला प्रशासन की नींद हराम कर दी साथ ही यदुनाथ के पुत्र अनिल सिंह द्वारा आरटीओ को जान से मारने की धमकी भी दी गयी और कहा गया कि चुनाव के बाद तुझे यही नौकरी करना है देख लेंगें।

जिसके बाद आरटीओ द्वारा समस्त घटनाक्रम से जिला कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी को अवगत कराया गया जिन्होंने तत्काल प्रकरण में संज्ञान लेते हुए एफ आई आर दर्ज करने का आदेश दिया जिसके परिपालन में आरटीओ द्वारा सिटी कोतवाली में उक्त बस ऑपरेटऱो पर एफ आई आर दर्ज़ करवाई गई।

? कोतवाली टीआई ने की पुष्टि

सिटी कोतवाली सीधी के टीआई आदित्य प्रताप सिंह ने इस मामले में एफ आई आर दर्ज होने की पुष्टि की है । यह जिला प्रशासन द्वारा अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही मानी जा रही है।

News TOP Footer