विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं सीधी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अजय सिंह राहुल ने सीधी संसदीय क्षेत्र में हुये शांतिपूर्ण मतदान के प्रति क्षेत्र के समस्त मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है !
श्री राहुल ने कहा कि भाजपा द्वारा मतदान में व्यवधान उतपन्न करने एवं सामाजिक वातावरण खराब करने की पूरी कोशिश की गई लेकिन क्षेत्र की जागरूक जनता उनके झांसे में नही आयी ! जनता ने लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुये पूरे उत्साह के साथ मतदान किया और कहीं भी अप्रिय घटना नही हुई ! इसके लिये सीधी संसदीय क्षेत्र की जनता धन्यवाद की पात्र है !
अजय सिंह राहुल ने सीधी संसदीय क्षेत्र के सीधी, चुरहट, सिहावल, चितरंगी, देवसर, सिंगरौली, धौहनी एवं व्यौहारी विधानसभा के सभी मतदाताओं एवं पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव में पार्टी के हर कार्यकर्ता ने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया इसके लिये वो सभी धन्यवाद के पात्र हैं ।
उन्होंने मतदान कार्य में लगे अधिकारियों एवं मतदान कर्मियों के प्रति भी अपना आभार व्यक्त किया है।