। मोदी जी की सभा में सीधी आ रहे लोगों की दुर्घटना में घायल होने के बाद शुरू हुई शुभ अशुभ की चर्चा ।

0 537
Main Ad1

सीधीधर्मेन्द्र  :  26 अप्रैल को सीधी जिले की धरा पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आगमन हुआ आगमन के दौरान पीएम मोदी की सभा हुई लेकिन सभा के दौरान आज हुए एक सड़क हादसे के बाद पीएम मोदी को लेकर इस जिले में शुभ और अशुभ गुणों को लेकर बात शुरू हो गई है लोगों में इस बात को लेकर चर्चा है कि पीएम मोदी के आने के दौरान हुई इस तरह की दुर्घटना शुभ है या अशुभ आगे आपको बताएं कि चर्चा शुरू कैसे हुई आज 26 अप्रैल को पीएम मोदी की सभा जिला मुख्यालय में आयोजित थी जिसमें शामिल होने के लिए सिंगरौली जिले के मदुरैला गांव की स्व सहायता समूह की अनेक महिलाएं और पुरुष एक पिकअप में सवार होकर पीएम मोदी की सभा में शामिल होने के लिए सीधी आ रहे थे जिन का नेतृत्व वहां की जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती अंका देवी कर रही थी सभी सफर के दौरान बहुत खुश थे और बड़ी उम्मीदों के साथ सीधी आ रहे थे कि पीएम मोदी कोई सौगात के पिटारे की घोषणा करेंगे लेकिन उनके भाग्य में कुछ और ही लिखा था जैसे ही उनका पिक अप वाहन निवास के पास कमछ गांव में पहुंचा अचानक उनके पिकअप वाहन को किसी की बुरी नजर लग गई और उनका वाहन बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हुआ ।अचानक हुई इस दुर्घटना में 20 से भी ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें अधिकांश महिला समूह की महिलाएं शामिल है आनन फानन में किसी तरह लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल सीधी पहुंचाया जहां जिले के डाक्टरों की देखरेख में सभी घायलों का इलाज शुरू किया गया इस दुर्घटना में स्व सहायता समूह की कई महिलाओं के हाथ और पांव टूट गए कई महिलाओं की हालत गंभीर है इलाज के दौरान 6 महिलाओं की हालत गंभीर होने की वजह से जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें रीवा के लिए रेफर कर दिया घटना की जानकारी मिलते ही जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित घायलों की मदद की घटना की जानकारी प्राप्त होते ही दूरस्थ क्षेत्र में सभा कर रहे कांग्रेस लोकसभा के उम्मीदवार अजय सिंह राहुल ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मिलकर उनका हालचाल जाना और उन्हें दिलासा दिया इसी दौरान अजय सिंह राहुल ने जिला अस्पताल के सिविल सर्जन को घायल मरीजों के संपूर्ण इलाज के लिए निर्देशित किया कांग्रेस नेता अजय सिंह ने घायल जनपद सदस्य का देवी से मिलकर उनकी तकलीफ हो को जाना और उन्हें संपूर्ण मदद का आश्वासन दिया उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की पीएम मोदी की सभा में आए स्व सहायता समूह की महिलाओं और अन्य घायल लोगों कि मदद के लिए कांग्रेसियों की इस तत्परता को देखकर पूरे शहर में इस बात की चर्चा है कि भले ही जनता कोई हो किसी दल की किसी वर्ग की किसी जात की हो कांग्रेसियों को इस से कोई मतलब नहीं है और जिस तरह से कांग्रेसियों ने तत्परता से जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों के लिए मदद और हमदर्दी दिखाई है वह काबिले तारीफ है इसके साथ ही लोग नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर यह भी चर्चा कर रहे हैं कि मोदी जी का आना इस जिले के लोगों के लिए शुभ नहीं हुआ और जिले की इस मिट्टी के लोगों के ऊपर दुर्घटना के रूप में मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा दुर्घटना में घायल अनेक परिवार मानसिक और शारीरिक रूप से पीड़ित हो  गए जिसका दर्द इन्हें बरसो भोगना पड़ेगा मोदी जी के आगमन पर उन्हें उन्हें यही दुर्घटना रूपी सौगात मिली है जो सदैव उन्हें याद रहेगी । और उनके जख्म भले ही भर जाए लेकिन शरीर पर चोटों के निशान ता उम्र रहेंगे ।  NTV India news के लिए धर्मेंद्र की रिपोर्ट

News TOP Footer