भाशचेपा का अजय सिंह राहुल के समर्थन मे तेज हुआ प्रचार

0 290
Main Ad1

?भाशचेपा के पूरे संसदीय क्षेत्र भर के कार्यकर्ता हुए सक्रिय
सीधी।
भारयीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने अपने सीधी संसदीय क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ताओ को आदेश दिए हैं कि भारयीय शक्ति चेतना पार्टी समस्त कार्यकर्ता अजय सिंह राहुल  के समर्थन मे प्रचार प्रसार मे जी जान लगा दें, और साथ में सीधी जिले के कार्यकर्ताओं को यह भी निर्देश दिया गया है कि शनिवार को सिगंरौली जिले मे भी जाकर प्रचार प्रसार करें।
मध्यप्रदेश की राजनीति में चाणक्य कहे जाने वाले अर्जुन सिंह का परिवार अपनी राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र अजय सिंह इस लोकसभा चुनाव में सीधी सिंगरौली संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मध्यप्रदेश का विंध्याचल क्षेत्र पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह की कर्मभूमि के रूप में जाना जाता है। तो वही भाशचेपा ने अजय सिंह को समर्थन कर चुकी है। तीसरे दिन भी भारतीय शक्ति चेतना पार्टी  के सीधी जिला अध्यक्ष अशोक सिंह भी अपने कार्यकताओं के साथ अजय सिंह राहुल के लिए वोट मांगने निकल पडे। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने सीधी संसदीय सीट से लोकसभा प्रत्यासी अजय सिंह राहुल को अपना समर्थन किया है, तो वही अपने श्रद्धा भाव से सीधी संसदीय क्षेत्र से भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं ने अजय सिंह राहुल भइया के लिए प्रचार प्रसार में निकल पडे है।
इसी कडी मे भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक सिंह, भाशचेपा के सीधी जिला प्रवक्ता सुनील शुक्ल के साथ साथ इत्यादि कार्यकर्ता प्रचार प्रसार में लगें हुए हैं, आज लोकसभा क्षेत्र 11 सीधी के चुरहट बिधान सभा में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर राहुल भइया के समर्थन में प्रचार प्रसार करने का  आग्रह किया सभी कार्यकर्ता उत्साह पूर्वक गुरु आज्ञा का पालन संकल्प पूर्वक करने का वचन दिया।
इस अवसर पर भारतीय शक्ती चेतना पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक सिंह,उपाध्यक्ष(महेश गुप्ता, शिवपुजन पांडेय) जिलाप्रवक्ता सुनील शुक्ल,जिलाकार्यकरणी सदस्य धीरज पांडेय,”रिन्कू”,कुँआ सरपंच भाई दिनकर पटेल,गंगा पटेल,नरेंद्र पटेल,पप्पू गुप्ता,दादा भाई, राजेश सिंह भदौरिया, राहुल लोनिया,रामकृष्ण गुप्ता”पप्पू” का सराहनीय योगदान रहा। इस दौरान इस बात को भी बार-बार दोहराया गया कि
गुरु आज्ञा ही धर्म हमारा,गुरु आज्ञा ही कर्म हमारा।
News TOP Footer