। अपने मंसूबे पूरे होते नहीं देख कर स्वार्थी तत्वों ने फैलाई कलेक्टर के ट्रांसफर कि अफवाह ।

0 716
Main Ad1

सीधी  : धर्मेन्द्र : सीधी जिले मे  अपनी पदस्थापना के साथ ही जिले के नव पदस्थ कलेक्टर अभिषेक सिंह ने अपनी बुलंद कार्यशैली से जिले के लोगो के दिल में अपनी जगह बना ली है उन्होंने आते ही इस जिले की सबसे बड़ी समस्या जो पार्किंग की थी  उसेेेे दूर करतेे हुये शहर में 3 बड़े पार्किंग स्थल विकसित कर दिया इतना ही नहीं विगत दो दशको से सीधी जिले का जिला अस्पताल नर्क बन गया था जिसे देखकर जिले के कलेक्टर अभिषेक सिंह नेेे जिला अस्पताल के काया कल्प का बीड़ा उठाया और मात्र डेढ़ महीने के कम समय में  जिला अस्पताल का कायाकल्प  करके जिले की जनता को अचंभित कर दिया । जो काम विगत 15 वर्षों में बीजेपी सरकार के दौरान इस जिले में पदस्थ कई कलेक्टर नहींं कर सके वो काम कलेक्टर अभिषेक सिंह ने महज 45 दिनों के समय में  पूर्ण करके दिखा दिया । जिले के कलेक्टर अभिषेक सिंह  यही नहीं रूकेे उन्होंने जिले के कोने कोने का भ्रमण करके गरीब जनता के बीच मेंं पहुंचकर उनके दुख दर्द को सुना और उनकी पीड़ा को राहत पहुंचाने की कोशिश की है जिले में हो रहे चुनावों के दौरान भी जिले के  निर्वाचन अधिकारी के रूप में अभिषेक सिंह ने अपनी निष्पक्ष कार्यप्रणाली से काम करना शुरू किया जिसके बाद इस जिले के ऐसे लोग जिन्हें इस जिले के विकास से  कोई सरोकार नहीं है और जिनके स्वार्थगत मंसूबे पूरे नहीं हो रहे ऐसे लोग अपनी घटिया मानसिकता के साथ ओछी हरकत पर उतर आए हैं और उन्होंने पूरे जिले में जिले के कलेक्टर अभिषेक सिंह पर अनर्गल आरोप लगाने के साथ उनके ट्रांसफर की अफवाह फैला दी है । एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने इस संबंध में जब जिले के कलेक्टर से जानकारी चाही तो उन्होंनेे कहा कि यदि इस तरह का कोई भी आदेश सामने आएगा तो  सभी को पता चलेगा ।  इस जिले के विकास को जनता से दूर रखने वाले लोग अपने स्वाार्थ के मंसूबे पूरे होतेेे नहीं देखकर बौखला गए हैंं और उन्होंने  जिले के कलेक्टर अभिषेक सिंह के ट्रांसफर की झूठी अफवाहें फैला रखी हैं जो सही नहीं है । जिले की जनता को इस तरह की झूठी अफवाह फैलाने वाले लोगों से सावधान और सतर्क रहना चाहिए और ऐसे लोगों को बेनक़ाब करना चाहिए ।  स्वार्थ में डूबे लोग नहीं चाहते कि इस जिले का  विकास करने वाला कोई  ईमानदार व्यक्ति इस जिले का संचालन करें । क्योंकि इससेेे उनकी दुकानदारी बंद हो रही है इसलिए परेशान होकर स्वार्थी लोग इस तरह की अफवाह फैलाने में जुटे हैं लेकिन इस जिले की जनता ऐसेे स्वार्थी तत्वों के मंसूबे को कभी पूरा नहीं होने देगी । एन टीवी इंडियाा न्यूज़ के लिए धर्मेंद्र की रिपोर्ट

 

News TOP Footer