अजय सिंह राहुल ही कर सकते हैं क्षेत्र का समुचित विकास – कमलेश्वर पटेल

0 311
Main Ad1

सीधी।

मध्य प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के समर्थन में  सिहावल विधानसभा के पिपरहा डमक महुआ बांध बघौडी सजवानी खुर्द बड़ागांव देवगांव बलिया चितवरिया सहित दर्जनों ग्रामों का दौरा कर अजय सिंह राहुल के पक्ष में चुनाव प्रचार कर भारी बहुमत से विजई बनाने की अपील की उन्होंने कहा कि आज जब मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और मैं प्रदेश  सरकार में मंत्री बन गया हूं यदि सीधी संसदीय क्षेत्र से राहुल भैया सांसद बन कर जाएंगे दिल्ली से और भोपाल से जो सरकारी योजनाएं हैं वह सीधी के लिए प्राथमिकता के आधार पर लागू की जाएंगी उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी  के 15 वर्ष के कार्यकाल में सीधी विकास की दृष्टि से बहुत पीछे चला गया था अब सीधी  संसदीय क्षेत्र का समुचित विकास तभी हो पाएगा जब राहुल भैया संसद बनके दिल्ली में बैठे उन्होंने कहा कि सीधी का विकास जो भी किया है वह कुंवर अर्जुन सिंह एवं पूजनीय पिताजी तथा राहुल भैया ने ही किया आगे भी जो कुछ विकास होगा वह राहुल भैया और मेरे संयुक्त प्रयास से ही हो पाएगा इसलिए आज समय के मांग को देखते हुए राहुल भैया को भारी से भारी बहुमत से चुनाव जीता ना आवश्यक जनसंपर्क के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष राम नारायण सिंह रमेश पटेल शंभू दयाल विश्वकर्मा महेश पटेल सरपंच कोदौरा सरपंच चितवारिया सरपंच बलैहा सरपंच  बघौडी  सरपंच बड़ागांव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण  जन साथ रहे।
Main Ad1
News TOP Footer