मोदी के आने का नहीं पड़ेगा जनता में असर-रिंकू

0 240
Main Ad1

सीधी।
कांग्रेस के युवा नेता आकाश सिंह चौहान रिंकू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मालुम हो चुका है कि यहां अजय सिंह राहुल को ही विजय हासिल होने वाली है जिस वजह से वे जनता के बीच झूठे कार्यों का बखान करने आए लेकिन उसका असर पड़ने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि उपस्थित भीड़ भी यह दिखा रही है कि मोदी का प्रभाव न होने के कारण ही भीड़ प्रभावित रही। यहां तक की रीवा से भी जनता को लाने के बाद भी मैदान खाली पड़ा रहा। इससे यह साफ जाहिर होता है कि इस बार कांग्रेस प्रत्याशी राहुल प्रचण्ड मतों से विजय हासिल करेंगे। मोदी के आने के बाद भी जनता के मन में कांग्रेस प्रत्याशी को विजय दिलाने के लिए मन बना है वह और ज्यादा दिखने लगा है।

News TOP Footer