?भाशचेपा के जिला अध्यक्ष एवं प्रवक्ता भी उत्तरे अजय सिंह राहुल के लिए प्रचार मैदान में
सीधी।
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के सीधी जिला अध्यक्ष अशोक सिंह एवं सुनील शुक्ल भी अपने कार्यकताओं के साथ अजय सिंह राहुल के लिए वोट मांगने निकल पडे है।
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले भारतीय शक्ति चेतना पार्टी द्वारा सीधी संसदीय सीट से लोकसभा प्रत्यासी अजय सिंह राहुल को अपना समर्थन दिया गया है, तो वही अपने श्रद्धा भाव से सीधी संसदीय क्षेत्र से भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं ने अजय सिंह राहुल के लिए प्रचार प्रसार में निकल पडे है।
इसी कडी मे भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक सिंह, भाशचेपा के सीधी जिला प्रवक्ता सुनील शुक्ल के साथ साथ,देवरहा,तेंदुहा,बोदरहा, खोह,छुहिया, खैरा, कुछवाही, सारदा उपनी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर घर घर प्रचार प्रसार करने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर रामहित यादव,कमलेश्वर सिंह,बाबूलाल सिंह गोड़,दुलम सिंह,शिवनाथ साहू,हीरालाल कोल,जीतराज विश्वकर्मा, छोटेलाल विश्वकर्मा, राममिलन सौंधिया,अशोक सेन,रवि सेन,शंकर साहू,रामशिरोमणि साहू,बुद्धिमान साहू इत्यादि कार्यकर्ता प्रचार प्रसार में मोजूद रहे।