संभावित हार से भयाक्रांत भाजपा ले रही षडयंत्रों का सहारा-राहुल

0 414
Main Ad1

?मोदी बताएं की अमित शाह का बेटा 50 हजार लगाकर 80 करोड़ कैसे कमाया-कमलेश्वर

सीधी।
सीधी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अजय सिंह राहुल ने भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि अपनी संभावित पराजय से भयभीत भाजपा के लोग तरह तरह के षणयंत्रों का सहारा ले रहे हैं!
अजय सिंह ने कहा कि राजनीति का स्तर इतना भी नही गिराना चाहिए जिससे सामाजिक मर्यादाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े! उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों द्वारा सोशल मीडिया में मेरे बयान को जिस प्रकार से तोड़ मरोड़कर कर उसे अपने तरीके से  पेस किया गया उससे मुझे व्यक्तिगत रूप से ठेस पहुंची है !
संसदीय क्षेत्र के ब्यौहारी विधानसभा के ग्राम पसगड़ी साखी मुदरिया आखेट पुर पोडी टीहकी एवं सीधी विधानसभा के ग्राम रामगढ़ में आयोजित सघन जनसंपर्क व जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह ने कहा की प्रदेश में लगातार 15 वर्षों तक भाजपा की सरकार रही है साथ ही सांसद भी भाजपा के लोग ही चुने जाते रहे हैं लेकिन उन्होंने जिस प्रकार से इस क्षेत्र की उपेक्षा की है उसे शब्दों में बयान नही किया जा सकता!
श्री सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार चाहती तो इस क्षेत्र का बेहतर विकास कर सकती थी लेकिन दुर्भाग्य से जनता ने जिन्हें अपना नेतृत्व सौंपा उन्होंने अपनी तिजोरियां भरने के अलावा कोई काम नही किया !
अजय सिंह राहुल ने कहा कि सीधी संसदीय क्षेत्र की जनता से मेरे दिली और पारिवारिक रिस्ते हैं उस रिस्ते को कोई तोड़ नही सकता! उन्होंने कहा कि दाऊ साहब का एक सपना था कि सीधी क्षेत्र का ऐसा विकास हो जिसका अन्य क्षेत्रों के लोग उसका उदाहरण प्रस्तुत करें! मेरी यही कोशिश होगी कि दाऊ साहब के उन सपनों को मैं पूरा करूँ! इन्ही उम्मीदों और अपेक्षाओं के साथ मैं आप सबके बीच आपके आशीर्वाद का आकांक्षी हूँ!
श्री राहुल ने कहा कि मैं आप सबको विश्वास दिलाता हूं कि आपके आशीर्वाद और विश्वास को कभी डिगने नही दूंगा!

? मोदी पिछले चुनाव में किए व्यौहारी की सभा के वादे पूर्ण करें- कमलेश्वर

इस दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि मोदी  चुनाव प्रचार करने सीधी आ रहे हैं पिछले चुनाव में भी वह व्यौहारी आए थे व्यौहारी के जनता से कई वादे एवं सपने दिखाए थे जो आज तक पूरे नहीं हुए उनके वादे सब जुमले हो गए अब चुनाव के समय फिर से जुमलों की बरसात करने इस बार सीधी आ रहे हैं। श्री पटेल ने कहा कि  मोदी इस बार सीधी की जनता को बताएं कि उन्होंने 5 साल में सीधी के युवाओं सीधी के किसानों एवं गरीबों के लिए क्या किया ।व सीधी के नौजवानों को यह भी बताएं कि अमित शाह का बेटा ऐसा कौन सा व्यवसाय किया की 50000 से 80 करोड़ कमा लिया।
उन्होंने कहा कि मोदी ने नोटबंदी कर गरीबों को लाइन में लगाया और भाजपा के नेता नोट बदली का कारखाना खोल दिए थे पूरे देश का काला धन भाजपा के नेता सफेद करके रख ली मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि किसान कर्ज माफी पर सवाल उठाने वाले शिवराज सिंह चौहान बताएं कि उन्होंने 15 साल में किसानों का कितना कर्ज माफ किया है और क्यों नहीं किया।
उन्होंने कहा कि बिजली के बिल में किसानों को जेल भेजने एवं कुर्की करने वाले शिवराज आज कमल नाथ के जनहित में लिए गए निर्णय से अपना मानसिक संतुलन और अनाप-शनाप निम्न स्तर के बयान देकर पद की गरिमा को धूमिल कर रहे हैं।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चिंतामणि तिवारी, जुगलाल कोल, रामा मिश्रा, अरविंद तिवारी, मनोज कोल, धर्मराज सिंह गौड़,शांति कोल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।
#####################
News TOP Footer