कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह राहुल के लिए सिहावल जनपद अध्यक्ष श्री मान सिंह ने मांगे वोट

0 264
Main Ad1

सीधी।
सीधी संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह राहुल के समर्थन में सिहावल जनपद अध्यक्ष श्रीमान सिंह ने बुधवार को सिहावल ब्लाक के उक्सा , पमरिया, अमिरती , लौआर , बारी कोठार, पिपरा, खुटेली, कुसेड़ा, मयापुर, फुलवारी एवं बहरी कार्यालय सहित दर्जनों गांवों में घर घर जाकर व्यापक जनसंपर्क करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह को जिताने की अपील की।
इस दौरान जनपद अध्यक्ष श्रीमान सिंह ने कहा कि यहां  विजली पानी सड़क से लेकर जो भी विकास कार्य हुए हैं हमारी ही सरकार द्वारा किया गया है। 15 साल से प्रदेश में हमारी सरकार नहीं थी फिर भी विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है जिस टोले मोहल्ले में विकास के कार्य जो भी अधूरे हैं उन्हें अतिसीघ्र पूरा किया जाएगा।
श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश में जब से हमारी सरकार बनी है वचन पत्र के एक-एक बिन्दु पर कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा की हमारी सरकार ने 50लाख किसानों का कर्जा माफ किया। विवाह सहायता,तेंदूपत्ता लाभांश, निराश्रित पेंशन में बढ़ोतरी कर दी है। 10 हॉर्स पावर तक के पंप कनेक्शन का बिजली बिल आधा तथा 100 यूनिट तक के बिजली बिल मात्र ₹100 का वचन पूरा कर दिया है । इस दौरान परमजीत पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र सिंह भंवर , दद्दू पाण्डेय, विजय उपाध्याय सरपंच खुटेली, हरिहर गोपाल मिश्रा, शिवनाथ नामदेव, सौखीलाल पटेल सरपंच, महेंद्र पाण्डेय सरपंच, अखिलेश द्विवेदी, लक्ष्मी मिश्रा, संतबहादुर सिंह, बुद्धिमान जायसवाल, समारू कोल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
News TOP Footer