राहुल के बयान के संदर्भ को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया-अजय प्रताप

?राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह का बड़ा बयान
?रीती पाठक मामले में अजय सिंह का बयान मीडिया का प्रोपोगंडा, बयान में कुछ भी आपत्तिजनक नही
सीधी।
सीधी लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी रीती पाठक के संबंध में कांग्रेश प्रत्याशी अजय सिंह राहुल के बयान को भाजपा खेमे की तरफ से तूल दिए जाने पर भाजपा के राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने इसे मीडिया का प्रोपोगंडा बताते हुए कहा है कि अजय सिंह राहुल के बयान को मैंने देखा और सुना है उस बयान में कुछ भी आपत्तिजनक नही है ! भाजपा के राज्यसभा सांसद श्री सिंह ने कहा कि राहुल के बयान के संदर्भ को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है !

एक निजी चैनल से बातचीत में राज्यसभा सांसद ने कहा कि सीधी की एक गौरवशाली संस्कृति रही है उस संस्कृति का हम सब सम्मान करते हैं और हमे अपनी संस्कृति पर गर्व है ! अजय सिंह राहुल भी उसी संस्कृति का हिस्सा हैं और उनके बयान में ऐसा कुछ भी नहीं है जिसे विवाद का विषय बनाया जाय !
####################
