जनता को 1500000 लाख और दो करोड युवाओं को नौकरी देने का वादा पूरा नहीं किया नरेंद्र मोदी ने कहा : अजय सिंह राहुल ने

0 291
Main Ad1

 सीधीधर्मेद्र  : सीधी लोकसभा संसदीय सीट पर प्रचार प्रसार का काम अभी युद्ध स्तर पर प्रारंभ हो गया सीधी संसदीय सीट पर कांटे का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी की श्रीमती रीति पाठक और कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता अजय सिंह राहुल के बीच हो रहा है 20 अप्रैल को सीधी शहर के अलग अलग बालों में मोर्चा संभाल कर जनता के बीच में अपनी बात रख रहे अजय सिंह राहुल पुलिस लाइन में वार्ड की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले चुनाव में नरेंद्र मोदी ने दो बातों के जुमले पर देश की जनता को गुमराह करके उनका वोट प्राप्त कर लिया था नरेंद्र मोदी ने अपने वादों में कहा था कि वह चुनाव जीतने के बाद जनता को उसके खाते में 1500000 रुपए देंगे इसके साथ ही उन्होंने युवाओं को कहा था कि वह हर वर्ष युवाओं को दो करोड़ नौकरी देंगे लेकिन 5 वर्ष बीतने के बाद आज ना तो जनता के खाते में पैसे आए और ना ही युवाओं को रोजगार मिला इस बार जनता नरेंद्र मोदी के जुमलों का जवाब देगी आगे अजय सिंह राहुल ने शहर की जनता को आश्वस्त किया कि आने वाले समय में शहर की जनता को किसी भी काम के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा क्योंकि प्रदेश में उनकी सरकार है और वह शहर की हर समस्या को दूर करने की पहल करेंगे सभा के दौरान अजय सिंह राहुल युवाओंं से अपील की गई कि वह घर घर जाकर जनता के बीच उनकी बात रखें और उन्हें आशीर्वाद दिलाएं ।

News TOP Footer