। यह चुनाव हमारे आपके मान सम्मान की लड़ाई है कहा : अजय सिंह राहुल ने ।

सीधी : धर्मेन्द्र : सीधी लोकसभा सीट का चुनाव जैसे जैसे मतदान के करीब पहुंच रहा है वैसे-वैसे चुनावी बुखार तेज होता जा रहा है इस चुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी की रीति पाठक और कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अजय सिंह राहुल के बीच तय माना जा रहा है । 20 अप्रैल को सीधी संसदीय सीट के सीधी शहर के उत्तर करौदिया से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अजय सिंह राहुल ने मोर्चा संभाला और उन्होंने शहर के लोगों के बीच में पहुंचकर उन से सीधा संवाद किया संवाद के दौरान अजय सिंह राहुल ने कहा कि पिछले चुनाव में नरेंद्र मोदी ने जनता को 1500000 रुपए के जुमले में फसाया और जनता का वोट हासिल कर लिया बाद में जनता के खाते में एक पैसा नहीं आया पीएम मोदी ने भोली भाली जनता को गुमराह किया लेकिन इस बार देश की जनता इनके झूठे वादों और झूठे दावों पर नहीं आएगी अजय सिंह राहुल ने शहर की जनता से भावुक अपील करते हुए कहा कि आपने पूर्व में भी हमारे परिवार को सेवा का अवसर दिया है सीधी की जनता ने एक अपरिचित महिला को सांसद बना दिया इस बार जिले की जनता हमें सेवा का मौका दें आगे अजय सिंह राहुल ने कहा कि चुरहट की हार के बाद हमारी आपकी पहचान बाहर धूमिल हुई है । सभा में आगे अजय सिंह राहुल ने कहा कि आप और हम सब मतभेद भुलाकर अपने अपने मान सम्मान की लड़ाई लड़ें और विजय श्री प्राप्त करें अजय सिंह राहुल ने कहा कि जिले में मिसाल है कि जब मान सम्मान की बात आती हैै तो इस जिले की जनता मानिक सिंह को भी चुनाव जिता देती हैं ।
