मोदी की सभा को लेकर तैयारियां प्रारंभ


सीधी।
आगामी 26 अप्रैल को सीधी में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी सभा को लेकर तैयारियों का क्रम प्रारंभ हो गया है इसी के चलते आज
सभा स्थल का जायजा लेने आई जी पी रीवा चंचल शेखर ने मौके पर पहुंचकर प्रारंभ हुई तैयारियों का जायजा लिया तथा आवश्यक निर्देश दिए इस दौरान सीधी कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक सहित भाजपा नेता मौजूद रहे।
हालांकि प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था का घेरा एसपीजी के अधीन होता है फिर भी अतीत के विधानसभा चुनावों के दौरान सीधी जिले में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के काफिले में पत्थरवाजी व मंच पर जूता फेंकने जैसी अप्रिय घटनाओं को भी अपने जेहन में रखते हुए रीवा रेंज की पुलिस के लिए सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चुनौती सामने है।
सभा स्थल का मुआयना करने पहुंचे रीवा रेंज के आई जी चंचल शेखर ने कहा की ब्लू बुक के हिसाब से हम सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम करेंगे।
आर.बी.सिंह ‘राज’

वरिष्ठ पत्रकार सीधी
