। अजय सिंह राहुल भइया ने सीधी की जनता से मांगा सेवा का अवसर ।

सीधी : धर्मेन्द्र : सीधी जिले की लोकसभा सीट पर मतदान के लिए चंद दिनों का समय शेष है जिसके लिए बीजेपी और कांग्रेस पार्टी ने अपनी पूरी ताकत मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए लगा दी है 20 अप्रैल को कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अजय सिंह राहुल ने शहरी मतदाताओं के बीच पहुंचकर अपनी बात रखनी शुरू कर दी है उन्होंने शहर के दक्षिण करौंदिया स्थिति भानु कांपलेक्स में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपने हमारे परिवार को पूर्व में भी सेवा का अवसर दिया था आज मैं फिर आपके पास सेवा का अवसर मांगने आया हूं आगे उन्होंने कहा कि जब इस जिले की जनता एक अपरिचित महिला को इस जिले का सांसद बना सकती है तो वह हमें भी इस बार सेवा का अवसर दें ।
