! सीधी शहर में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली !

0 203
Main Ad1

सीधी : धर्मेन्द : नगर पालिका परिषद सीधी के द्वारा लोकसभा में देश के महात्यौहार का उत्सव कार्यक्रम के तहत नगरपालिका कार्यालय द्वारा बैनर पोस्टर पंपलेट के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए गांधी चैक ,तिलक टाकीज, पुराना हनुमान मंदिर, कोतवाली रोड ,सम्राट चैक होते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी डॉ अमर सिंह परिहार के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम के पी पाण्डेय, सहायक स्वीप नोडल अवधेश सिंह, महिला बाल विकास के आगनबाडी के कार्यकर्ता, नगर पालिका के समस्त अधिकारी /कर्मचारी निकाय के समस्त वाहनों के साथ बैनर, पोस्टर, एवं ‘‘सारे काम छोड़ दो-सबसे पहले वोट दो’’ के नारों के साथ लोगों को 29 अप्रैल 2019 को शतप्रतिशत मतदान करने हेतु जागरूक किया गया।गांधी चैक के पास आमजन को संदेश देते हुए हरा, सफेद, और केसरी रंग के गुब्बारों को आसमान में छोड़कर जिले के समस्त नागरिकों को 29 अप्रैल को शत-प्रतिशत मतदान करने हेतु घरों से निकल कर सबसे पहले वोट देने हेतु अपील की गई। लोगों को न जाति पर ना धर्म पर बल्कि काम के आधार पर वोट करने की अपील की गई। आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान में आदिवासी नृत्य के माध्यम गुदुम्ब संगीत से कलाकारों के द्वारा पूरे रैली में संगीत के माध्यम से लोगों को आकर्षित करते हुए वोट डालने की अपील की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका परिषद सीधी से बी के तिवारी पवन सिंह सिंह इंद्रभान सिंह मंगलेश्वर सिंह शीला ध्वज सिंह रमाकांत पांडे सुनील मिश्र ललोहर प्रसाद साहू, समर बहादुर सिंह ,सुदामा प्रसाद पांडे ,सुरेश त्रिपाठी, अनिल सिंह चालसे, अमित सिंह, बृजेश सिंह गोरे ,आकाश गुप्ता, सिटी मिशन मैनेजर मनोज कुमार चैबे ,राजकुमार सिंह चैहान, आशीष तिवारी, श्रवण सिंह चैहान, विकास सिंह एवं महिला जागरूकता टीम से रैली में सविता सिंह, पूजा सिंह, किरण सिंह, रजनी मांसरे, एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं के साथ निकाय का नवयुवकों द्वारा भारी संख्या में कार्यक्रम में भागीदारी ली गई।

News TOP Footer