। बस ने ऑटो को ट्रक ने स्कूटी को मारी ठोकर 15 से भी ज्यादा लोग घायल हुए ।

0 601
Main Ad1

सीधी : धर्मेन्द्र : शहर मे आज का दिन दुर्घटनाओं भरा है आज हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में 15 से भी ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है घायलों में चार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी शामिल है जो बैठक के लिए जिला मुख्यालय आ रही थी पहली दुर्घटना चुरहट से ऑटो में सवार होकर सीधी  आ रही लोगों के साथ हुई जिन्हें सीधी शहर के जलोडी  तिराहे के पास एक बस ने ठोकर मार दी जिससे ऑटो में सवार 1 दर्जन से भी ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । दुर्घटना के कुछ ही देेेर में भ्रमण पर जा रहे हैं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह  मौके पर पहुंच गए और उन्होंने तत्काल सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवा कर उनके समुचित इलाज के निर्देश दिए । घायलों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जिनको प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है । दूसरी दुर्घटना शहर से लगे सिंगरौली रोड के ग्राम जोगीपुर में हुई जिसमें स्कूटी में सवार होकर सीधी शहर की तरफ आ रही विभा गुप्ता जो मॉडल स्कूल में टीचर थी उनके साथ घटी उन्हें भी एक अज्ञात ट्रक ने ठोकर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिन्हें कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया  जिनका इलाज किया जा रहा है । इन दोनों दुर्घटनाओं में पुलिस के वाहन 100 नंबर और अन्य पुलिस कर्मियों ने भी मदद की जिस से घायलों को समय से इलाज मिल सका पुलिस इन दोनों दुर्घटनाओं की जांच कर रही है ।

News TOP Footer