। बरात के लगाएं ट्रैफिक जाम में फसी जिला निर्वाचन अधिकारी की गाड़ी।

0 667
Main Ad1
  • सीधी : धर्मेद्र : सीधी शहर में जाम लगना कोई नई बात नहीं है लेकिन आज उस समय बड़ी विषम परिस्थिति पैदा हो गई जब गांधी चौराहे से मानस भवन के बीच एक बारात अपने पूरे लाव लश्कर बाजे गाजे के और सैकड़ों बारातियों के साथ डीजे की धुन पर नाचती गाती हुई निकल रही थी  बरात की मस्ती में चूर बारातियों को इस बात की जरा भी परवाह नहीं थी उनके पीछे लंबा जाम लगा हुआ है और लोग परेशान हो रहे है हालांकि पुलिस के जवान लगातार बारातियों से रास्ता छोड़कर चलने के लिए अनुरोध करके यातायात को सुचारू रूप से चालू रखने का प्रयास कर रहे थे लेकिन बरात की मस्ती में चूर बराती जरा भी सहयोग करने से परहेज करते रहे गांधी चौराहे और मानस भवन के बीच बरात का यह जलवा काफी देर से चल रहा था अचानक उसी दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह दौरे से लौट रहे थे जो इस बरात की मस्ती के दौरान ट्रैफिक जाम में फस गए इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी की गाड़ी के ड्राइवर ने हूटर भी बजाया और जिला निर्वाचन के अधिकारी के गार्ड ने भी नीचे उतरकर बारातियों को हटाने की कोशिश की लेकिन बरात की मस्ती में चूर बारातियों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा जिसके बाद मजबूर होकर जिला निर्वाचन अधिकारी की गाड़ी को ड्राईवर ने दूसरे रास्ते से मोड़ कर ले जाना बेहतर समझा शहर में निकली आज इस बारात ने अपना जलवा दिखाने के चक्कर में शहर के बहुत से लोगों को परेशानी में डाल दिया लोग काफी देर तक बरात के जाम में फंसे रहे और निर्धारित समय से अपने काम पर नहीं पहुंच पाए हालांकि बारातियों से जानकारी मांगने पर उन्होंने बरात निकालने की और डीजे बजाने की परमिशन ले रखी थी लेकिन बारातियों ने जिस पावर का डीजे इस्तेमाल किया वह अनुमति के दायरे से बाहर था बावजूद इसके पुलिस ने मौके पर कोई कार्यवाही नहीं की अब देखना यह है कि क्या नियम तोड़ कर चलने वाली इस बारात पर कोई कार्रवाई की जाएगी या सिर्फ सारे नियम कायदे हवा हवाई है।
News TOP Footer